अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: उज्जैन में बाबा महाकाल और ओरछा में कुंडेश्वर महादेव ने भगवान राम के स्वरूप में दिए दर्शन
Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव 22 जनवरी को देशभर में मनाया गया। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन और रामरजा सरकार ओरछा धाम में अलौकिक छटा देखने को मिली।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-01-22 18:25:00 IST
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पूरा मध्यप्रदेश उत्साह से झूम रहा है। हर तरफ जश्न का माहौल है। सभी छोटे-बड़े मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की गई है। सभी मंदिरों में आयोजन हुए। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में भगवान महाकाल का प्रभु श्रीराम के स्वरूप में श्रृंगार हुआ। ओरछा में कुण्डेश्वर महादेव ने भी भगवान राम के स्वरूप में दर्शन दिए।
#WATCH मध्य प्रदेश: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर ओरछा के राम राजा सरकार मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। pic.twitter.com/eofzZa9eEt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
भोपाल के आनंद नगर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास pic.twitter.com/D3K0VTDCGS
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) January 22, 2024