इंदौर लोकायुक्त पुलिस का बड़ा एक्शन: कलेक्ट्रेट में 50 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क के साथ ट्रैप हुए आयुक्त
Lokayukta action Indore Collectorate: इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार 15 अपैल 2024 को 50 हजार की रिश्वत लेते आजाक सहायक आयुक्त विजय कुमार जायसवाल और क्लर्क उमा मर्सकोले को रंगेहाथ पकड़ा है।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-04-15 18:46:00 IST
Lokayukta action Indore Collectorate: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनावों के बीच रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। इंदौर की लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार 15 अपैल 2024 को 50 हजार की रिश्वत लेते जनजातीय कल्याण विभाग के आयुक्त और क्लर्क को रंगेहाथ पकड़ा है। इन्होंने रिटायर एडिशनल कलेक्टर से लंबित भुगतान के बदले 15 फीसदी रिश्वत मांगी थी।
आदिम जाति कल्याण विभाग में लोकायुक्त पुलिस ने 50000 की रिश्वत लेते लिपिक उमा मर्सकोले और सहायक आयुक्त विजय जायसवाल को रंगेहाथ पकड़ा है। रिटायर एडिशनल कलेक्टर विक्रम सिंह गहलोत से इनने 15 फीसदी रिश्वत मांगी थी। pic.twitter.com/5HBBNa4vNR
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) April 15, 2024