लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा ने तय किए 23 प्रत्याशी, आज दिल्ली में लग सकती है अंतिम मुहर, सिंधिया, शिवराज और नरोत्तम के नाम
Lok Sabha Election 2024: भाजपा के भोपाल कार्यलय में मंगलवार को मैराथन बैठकें हुईं। लोेकसभा की 23 सीटों में प्रत्याशी चयन के लिए नामों पर मंथन
BJP State Election Committee meeting: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की 23 सीटों के लिए पैनल तैयार कर लिया है। बुधवार को दिल्ली की बैठक में अंतिम मुहर लग सकती है। मंगलवार को भोपाल कार्यलय में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा प्रत्याशी चयन पर चर्चा हुई थ। सीटवार संभावित नामों और दावेदारों की खूबियों और खामियों पर विचार विमार्श किया गया। सूत्रों की मानें तो भोपाल सीट से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और ग्वालियर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम सामने आया है।
भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में 23 सीट के चेहरों पर मंथन pic.twitter.com/qAGHDBGoMR
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) February 27, 2024
बैठक में यह रहे मौजूद
भोपाल बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कविता पाटीदार, नरोत्तम मिश्रा, राकेश सिंह, राजेंद्र शुक्ल सहित कई नेता मौजूद।
नमो ऐप पर निष्क्रिय 12 सांसट
भारतीय जनपा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सांसदों को नमो ऐप में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। हर सांसद को 30-30 हजार हितग्राहियों से सीधे संपर्क कर नमो ऐप पर फोटो अपलोड करने थे। इस मामले में मप्र के 12 सांसदों की परफारमेंस खराब है। इन सांसदों की टिकट पर भी खतरा मंडरा रहा है। नमो ऐप प्रधानमंत्री मोदी का ऑफिशियल ऐप है। जो उन्हें सीधे जनता से जोड़ता है। PM मोदी नमो ऐप के जरिए सीधी बात करते हैं। इसे 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर रखा है।