लोकसभा चुनाव की तैयारी: BJP कार्यकर्ताओं को बड़ा टारगेट, VD शर्मा बोले-हर बूथ होगा कांग्रेस मुक्त, दिग्विजय-फारूख पर हमला

Lok Sabha Election 2024: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को पन्ना में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के के कार्यकर्ताओं की बैठक ली, हर बूथ कांग्रेस मुक्त होगा 

Updated On 2024-01-27 21:00:00 IST
Lok Sabha election 2024 BJP increase 10 percent votes

Lok Sabha Election 2024: भाजपा की तैयारी शुरू कर दी। शनिवार को पन्ना के एवरशाइन गार्डन में बीजेपी की बड़ी बैठक हुई। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित खजुराहो संसदीय क्षेत्र के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। वीडी शर्मा ने कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार उपलब्धियां बातई। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को हर बूथ पर 10 फीसदी वोट बढ़ाने का टारगेट दिया। कहा, लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इस बार खजुराहो से बनाना है। 

शनिवार को खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक ली।  पन्ना के एवरशाइन गार्डन में हुई इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, दिग्विजय सिंह देश के जयचंद हैं। सोनिया गांधी का करीबी बनने की कोशिश में वह भारत की संस्कृति पर हमला करते हैं और देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े हो रहे हैं। वीडी शर्मा ने कहा, चुनाव केवल राजनीति से नहीं, देश की संस्कृति, स्वाभिमान और गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर जीते जाते हैं। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा खजुराहो में सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाएगी।    

हर बूथ होगा कांग्रेस मुक्त 
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश भाजपा के संगठन को देश में सबसे अच्छा संगठन बताया है। कहा, हर बूथ कांग्रेस मुक्त कर मोदी बूथ बनाया जाएगा। जिले से लेकर शक्ति केंद्र तक की रचना पर काम करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान शुरू किया है। इसी अभियान की बदौलत विधानसभा में भाजपा को 48 फीसदी मत हासिल हुए हैं। अभी 10 प्रतिशत वोट और बढ़ाना है।  

कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों का उपयोग 
प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो सकी। अमेरिका और ब्रिटेन की सरकारों ने भी अवकाश रखा। मप्र में अल्पसंख्यक भाई भी कह रहे हैं, भाजपा सरकार में ही उन्हें लाभ मिला है। कांग्रेस ने केवल उपयोग किया। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना भाजपा का बड़ा निर्णय था। कांग्रेस नेता कहते थे दंगें होंगे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने जब धारा 370 हटाई तो जम्मू-कश्मीर में कुछ भी नहीं हुआ। फारुख अब्दुल्ला जैसे लोग भी राम-राम जप रहे हैं। 

यह रहे मौजूद
मंत्री दिलीप अहिरवार, सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश चतुर्वेदी, बृजेंद्र सिंह, संजय पाठक, अरविंद पटेरिया, राजेश वर्मा, प्रहलाद लोधी, प्रणय पांडे, संजय साहू, कटनी जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, छतरपुर जिलाध्यक्ष चंद्रभान गौतम, पन्ना जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया व विवेक मिश्रा भी मौजूद रहे। 
 

Tags:    

Similar News