दिग्वियज-सिंधिया के गढ़ में गरजे गहलोत: चाचौड़ा और सारंगपुर की चुनावी सभा में PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात, देखें वीडियो
Ashok Gehlot Guna Rajgarh Rally update: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन शनिवार को चाचौड़ा और सारंगपुर में चुनावी रैली संबोधित की।
Ashok Gehlot Guna Rajgarh Rally update: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन शनिवार को मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। गुना संसदीय क्षेत्र के चाचौड़ा और राजगढ़ लोकसभ सीट के सारंगपुर में चुनावी सभाएं संबोधित की। इस दौरान राजगढ़ लोकसभा के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और गुना प्रत्याशी राव यादवेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
वीडियो देखें...
Live : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी चाचौड़ा में राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री दिग्विजय सिंह जी के समर्थन में जनसभा में शामिल। https://t.co/Hpu4560y6l
— MP Congress (@INCMP) May 4, 2024
सारंगपुर में अशोक गहलोत बोले-
- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिग्वियज सिंह की तारीफ करते हुए वर्ततान राजनीतिक हालातों पर चिंता जताई। कहा, 2014 में कई तरह के झूठ बोलकर सत्ता में आए थे, लेकिन किया क्या? वित्त मंत्री सीता निर्मलारमण ने इलेक्टोरल बांड को दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला बताया है।
- मोदी जी न खाऊंगा न खाने दूंगा की बात करते हैं, लेकिन सारे भ्रष्टाचारियों को पार्टी में शामिल कर लेते हैं। इसी मप्र में अजीत पवार के खिलाफ 70 हजार करोड़ के घोटाले के आरोप लगाए थे, लेकिन दो दिन बाद उन्हें महाराष्ट्र में मंत्री बना दिया। यह देश के लिए चिंता का विषय है।
- अशोक गहलोत ने जांच एजेंसियों और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग पर भी सवाल उठाए। कहा, मोदी मंगलसूत्र और हिंदू मुस्लिम के नाम पर वोट मांगते हैं, विकास की बातें क्यों नहीं करते।
- इंदिरा गांधी सरकार की याद करते हुए गहलोत ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी हर समय गांधी परिवार परा सवाल उठाते रहते हैं, लेकिन इस परिवार ने जो शाहदत और त्याग किया है, आसान नहीं है। मैं इंदिरा सरकार के मंत्री था। ओडिशा की सभा में इंदिरा जी ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन डरीं नहीं और कहा, मैं अपने खून का कतरा कतरा देश के लिए समर्पित करना चाहती हूं।
Live : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी सारंगपुर में राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री दिग्विजय सिंह जी के समर्थन में जनसभा में शामिल। https://t.co/GlKKppiaj7
— MP Congress (@INCMP) May 4, 2024