Latest MP News 12 October 2024: गुना में कंटेनर से भिड़ी बस, 20 यात्री घायल, रीवा एयरपोर्ट का शुभारंभ  21 को   

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार दशहरा पर्व धूमधाम से मनाएगी। हर जिले में सरकारी खर्च से शस्त्र-पूजन कार्यक्रम होंगे। दशहरा उत्सव देवी अहिल्याबाई को समर्पित रहेगा। 

Updated On 2024-10-12 13:18:00 IST
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की शस्त्र पूजा 
    ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दशहरे पर शस्त्र पूजा की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह सत्य और न्याय की जीत का दिवस है। हम सब दशहरे पर प्रेरणा लें कि क्षेत्र, प्रदेश, देश के लिए विकास और प्रगति में हर नागरिक अपना योगदान दे पाए। ताकि,  भारत विश्व पटल पर अग्रसर हो। 

  • गुना बस कंटेनर से भिड़ी बस, 20 यात्री घायल 
    मथुरा से इंदौर जा रही बालाजी सर्विस की बस शनिवार की अलुसबह गुना जिले के कुंभराज थाना क्षेत्र के खटक्या चौराहा पर कंटेनर से भिड़ गई। हादसे में 20 यात्री घायल हुए हैं। बस का पिछला कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

  • कांग्रेस कार्यालय में लगाए भाजपा विधायकों के पोस्टर 
    प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के साथ भाजपा विधायकों के पोस्टर लगाए हैं। इसमें लिखा माफिया के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले इन विधायकों की रक्षा कांग्रेस करेगी। 

  • रूस में MBBS छात्रा का निधन, शव भारत लाने के प्रयास शुरू 
    रूस में मध्य प्रदेश की MBBS की छात्रा सृष्टि शर्मा का सड़क हादसे में निधन हो गया। घटना के बाद परिजन सदमे हैं। उन्होंने सृष्टि का शव भारत लाने सरकार से मदद मांगी है। परिजनों की मांग पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। 

  • नायब तहसीलदार ने किसान को लातों से पीटा 
    सिंगरौली जिले के माडा तहसील में नायब तहसीलदार छत्रपाल सिंह मरावी किसान को लात मारते दिख रहे हैं। वह किसान और क्रशर संचालक के बीच जमीन विवाद सुलझाने के लिए गए थे। किसान ने पक्षपात का आरोप लगाया तो पैरों से उसकी पिटाई कर दी है। घटनाक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

  • महेश्वर-इंदौर में शस्त्र-पूजन करेंगे CM 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को देवी अहिल्या की राजधानी महेश्वर और इंदौर में शस्त्र-पूजन करेंगे। मोहन सरकार के मंत्री भी अपने अपने क्षेत्र में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रीवा और जगदीश देवड़ा भोपाल में शस्त्र पूजा करेंगे। 
  • 15-16 को हैदराबाद जाएंगे CM मोहन 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव 15 और 16 अक्टूबर को तेलांगना की राजधानी हैदराबाद में रोड-शो और इंटरैक्टिव सेशन करेंगे। इसमें वह उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं व योजनाओं से अवगत कराएंगे। 23 अक्टूबर को रीवा जिले में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट होनी है।  
  • रीवा एयरपोर्ट का शुभारंभ  21 को 
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अक्टूबर को रीवा में नवनिर्मित एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री और राज्य के मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। विंध्य के लिए यह बड़ी सौगात है। 

Similar News