बेटी के जन्म पर अनूठी खुशी: भोपाल के मालवीय परिवार ने ढोल-नगाड़ों क बीच कराया गृह प्रवेश, अस्पताल से शानदार विदाई
Ladli Laxmi Griha Pravesh in Bhopal: भोपाल के बरखेड़ी निवासी प्रकाश मालवीय ने बेटी के जन्म पर न सिर्फ ढोल नगाड़े बजवाए। अस्पताल से छुट्टी होने पर खुली जीप में राजकुमारी तरह गृह प्रवेश कराया।
Ladli Laxmi Griha Pravesh in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को बेटी के जन्म पर परिवार ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। घर-परिवार और हॉस्पिटल में मिठाई बांटी। फिर पूरे शानो-शौकत से उसका गृह प्रवेश कराया। बेटी का जन्म दो दिन पहले भोपाल के इंदिरा गांधी हॉस्पिटल में हुआ था।
वीडियो देखें...
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बेटी के जन्म पर मालवीय परिवार ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। घर-परिवार और हॉस्पिटल में मिठाई बांटी। फिर पूरे शानो-शौकत से गृह प्रवेश कराया। pic.twitter.com/Sbfht9PCWX
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) June 20, 2024
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश
प्रकाश ने बेटी के लिए कार को आकर्षक तरीके से सजाया था। उसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के स्लोगन लिखे गए थे। ताकि, अन्य लोग भी बेटियों का महत्व समझ सकें। साथ ही उन्हें पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाएं।
अस्पताल स्टाफ ने दी शानदार विदाई
बरखेड़ा निवासी मालीवय परिवार की खुशी में अस्पताल का स्टाफ भी सरीक हुआ। उन्होंने नवजात बिटिया और उनकी मां को मेहमानों की तरह विदा किया। साथ ही ढोल नगाड़ों की धुन पर डांस कर जश्न मनाया। बेटी के स्वागत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।