लाड़ली बहना योजना: CM मोहन यादव ने जारी की 23वीं किस्त, 1.27 करोड़ बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर; कई और सौगातें मिलीं

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की करोड़ों 'लाड़ली बहनों' के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार (16 अप्रैल) को मंडला में लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त जारी की।

Updated On 2025-04-16 17:30:00 IST
Ladli Behna Yojana News

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की करोड़ों 'लाड़ली बहनों' के लिए बड़ी खुशखबरी है। 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की 23वीं किस्त बुधवार (16 अप्रैल) को जारी की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला के टिकरवारा गांव से 1.26 करोड़ बहनों को यह सौगात दी है। राज्य सरकार द्वारा लाड़ली बहनाें को अब तक 33 हजार करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।

सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को देंगे 337 करोड़ 
CM मोहन यादव 1100 लड़कियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 337 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। 25 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 57 करोड़ की राशि भी उनके खातों में सिंगल क्लिक से भेजे। 

Ladli Behna Yojana

सीएम मोहन 16वीं बार देंगे तोहफा 
'मोहन सरकार' अप्रैल में 16वीं बार बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहली बार 10 जनवरी 2024 को 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ ट्रांसफर किए थे। जनवरी के बाद फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त (1500 रुपए), सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के बाद अब जनवरी 2025, फरवरी, मार्च और अब अप्रैल में सीएम मोहन यादव 16वीं बार बहनों को तोहफा दिया। 

जून 2023 को बहनों को मिली थी पहली किस्त 
शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। पहली किस्त 10 जून 2023 को ट्रांसफर की थी। 2023 में रक्षाबंधन पर योजना की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए की गई। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। जून 2023 से मार्च 2025 तक 22 किस्त मिल चुकी हैं। अगस्त 2023 और 2024 में 250 रुपए अतिरिक्त दिए गए थे। 

Similar News