MP Weather Update: मध्यप्रदेश में शीतलहर से राहत, लेकिन बढ़ेगी ठंड, शहडोल में पारा 5 डिग्री से नीचे
शहडोल के अलावा राजगढ़ और पचमढ़ी में तापमान 5.4 डिग्री, मंदसौर में 6 डिग्री, शाजापुर में 6.4 डिग्री, रीवा में 7 डिग्री दर्ज किया गया
Rajasthan weather update
उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के चलते पहाड़ी इलाकों में बादल, बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इसका असर यह हुआ है कि फिलहाल मध्य प्रदेश में सर्द हवाएं कमजोर पड़ी हैं और अगले तीन दिनों तक शीतलहर का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, राहत के बावजूद ठंड लगातार बढ़ती जा रही है और रात का तापमान तेजी से गिर रहा है।
प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका शहडोल जिले का कल्याणपुर बना हुआ है, जहां बीती रात तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी यहां पारा 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।
फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में दो नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होंगे। इसके चलते पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी। जैसे ही ये सिस्टम आगे बढ़ेंगे और बर्फ पिघलेगी, तेज सर्द हवाएं मध्य प्रदेश की ओर आएंगी। तब एक बार फिर प्रदेश में कोल्ड वेव यानी शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।
25 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे
शुक्रवार-शनिवार की रात प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। पांच बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 5.9 डिग्री दर्ज हुआ।
भोपाल: 6.4 डिग्री
ग्वालियर: 9.8 डिग्री
उज्जैन: 9.2 डिग्री
जबलपुर: 8.5 डिग्री
इन शहरों में भी बढ़ी ठंड
शहडोल के अलावा राजगढ़ और पचमढ़ी में तापमान 5.4 डिग्री, मंदसौर में 6 डिग्री, शाजापुर में 6.4 डिग्री, रीवा में 7 डिग्री दर्ज किया गया इसके अलावा रायसेन, नौगांव, मलाजखंड, मंडला, शिवपुरी, दतिया, बैतूल, दमोह, सतना, टीकमगढ़ और खजुराहो जैसे शहरों में भी ठंड का असर साफ नजर आया।