20 अक्टूबर को करवा चौथ व्रत: गजकेसरी और बुधादित्य योग रहेगा, चंद्रोदय 8.13 पर होगा

karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन गजकेसरी और बुधादित्य योग बन रहे हैं। इस योग में पूजा पाठ करना काफी लाभदायक माना जाता है।

Updated On 2024-10-14 20:43:00 IST
करवा चौथ 2024

भोपाल। सुहागिनों का सबसे खास करवा चौथ व्रत व पूजन पर्व 20 अक्टूबर को गजकेसरी और बुधादित्य योग में मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रोदय 8.13 मिनट पर होगा। मां चामुंडा दरबार भोपाल पुजारी रामजीवन दुबे ने बताया कि इस बार करवा चौथ पर चंद्रोदय उच्च राशि में रहेगा। वहीं इस दिन गजकेसरी योग, बुधात्यदित्य योग भी रहेगा। इस विशेष योग में पूजन करना अत्यंत लाभदायक रहेगा।

कई स्थानों पर सेल्फी पाइंट तो कहीं होगी आतिशबाजी
करवा चौथ को सेलिब्रेट करने के लिए कई कॉलोनियों और सामाजिक संस्थाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नेहरू नगर स्थित करूणाधाम आश्रम में सजावट होगी। इसके अलावा प्लेटिनम प्लाजा पर सेल्फी पाइंट बनाया जाएगा। आतिशबाजी के साथ भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर इस बार भाद्र का साया, व्रत रखने से पहले क्या करें सुहागन स्त्रियां? जानें

नारियल पानी से भी खोल सकते व्रत
पुजारी रामजीवन दुबे ने बताया कि करवा चौथ का व्रत साधारण पानी की जगह नारियल पानी से भी खोल सकते हैं। नारियल पानी से व्रत खोलने को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आती हैं। लेकिन इसमें कोई दिक्कत परेशानी नहीं है। वैसे भी हिन्दू धर्म में नारियल को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसलिए किसी भी धार्मिक व मांगलिक कार्य में नारियल का इस्तेमाल करते हैं। तो निर्जला व्रत खोलते वक्त नारियल पानी पी सकते हैं। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी।

Similar News