कल का मौसम: MP के 20 जिलों में कोहरे का कहर, 8 शहरों में शीतलहर; IMD का येलो अलर्ट

कल का मौसम: मध्य प्रदेश में कल का मौसम (गुरुवार, 9 जनवरी को) कैसा रहेगा। IMD ने भोपाल-विदिशा सहित 8 जिलों में शीतलहर और 20 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 

Updated On 2025-01-08 21:44:00 IST
Kal ka Mausam: भोपाल, छिंदवाड़ा सहित 32 जिलों में बारिश का अलर्ट; जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड 

Kal ka Mausam (कल का मौसम): मध्यप्रदेश में गुरुवार (9 जनवरी 2025) का मौसम कैसा रहेगा? IMD ने भोपाल-विदिशा सहित 8 जिलों में शीतलहर और 20 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। एमपी में पिछले दो दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को सर्द हवाओं के चलते ठंड और बढ़ने का अनुमान है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, 9 जनवरी को ठंड बढ़ेगी। 10 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर जिले में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, 11 जनवरी को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के अलावा रीवा संभाग के कुछ जिलों में भी बारिश की संभावना है।  

MP में 9 जनवरी का मौसम 

  • मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार (9 जनवरी) को सर्वाधिक ठंड राजगढ़ जिले में पड़ेगी। राजगढ़ के अलावा भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन नर्मदापुरम, बैतूल शाजापुर जिले में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
  • ग्वालियर, भिंड, मुरैना  दतिया, सीधी, सिंगरौली, रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मऊगंज, मैहर, कटनी, शहडोल, उमरिया, अनुपपुर, डिंडोरी जिले में कोहरा रहेगा। 
  • मंदसौर और नीचम जिले में भी कोल्ड डे की स्थिति बन रही है। 
MP weather wednesday

जबलपुर में मंडला और पचमढ़ी में तापमान 
बुधवार को दिन के तापमान में सर्वाधिक 6.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भोपाल में रिकॉर्ड की गई। जबलपुर 6, सिवनी 5.2, पचमढ़ी 5, मंडला 5.9, बैतूल 4.5, इंदौर 2.1, गुना 2.2, धार 3.1, ग्वालियर 1.9, नर्मदापुरम खरगोन 1, 4.4, रतलाम 1.7, शिवपुरी 1, नरसिंहपुर 1, सागर 2.7, सीधी 2 और उज्जैन में 3.2 डिग्री पारा गिरा। 

यह भी पढ़ें: भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित 28 जिलों में 6.4° तक लुढ़का पारा, 3 दिन बाद बारिश के आसार

इंदौर में गिरेगा तापमान 
मंगलवार को इंदौर में सीजन की सबसे सर्द रात रही। यहां का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम है। इससे पहले 2022 में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब रहा। गुरुवार को पारा 7 डिग्री तक लुढ़क सकता है। 10 जनवरी को हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड से मामूली राहत मिलेगी। 

Similar News