Ayodhya Ram Mandir उद्घाटन के दिन इंदौर बनाएगा विश्व रिकॉर्ड, जानें क्या है प्रशासन की तैयारी
Pran Pratishtha ceremony: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। इसे लेकर देशभर में उत्सव का महौल है। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में इस दिन विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी हैं। 22 जनवरी को इंदौर में 1.08 करोड़ दीये जलाकर दिवाली सा उत्सव मनाया जाएगा।
Pran Prathishtha ceremony: इंदौर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को यादगार बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 14 जनवरी से महोत्सव शुरू हो जाएगा। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, बाजार आकर्षक तरीके से सजाए जाएंगे। आतिशबाजी के साथ प्रसाद व कपड़ों का वितरण भी होगा। शुक्रवार को इसके लिए हुई जनप्रतिनिधियों की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए है। पार्षद क्षेत्र के स्कूलों में राम मंदिर पर पेंटिंग स्पर्धा कराई जाएगी। इसमें 31 हजार बच्चे शामिल होंगे। नगर निगम प्रशासन प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी करेगा।
हम सभी देशवासियों के लिए 22 जनवरी 2024 का दिन अविस्मरणीय होने जा रहा है। इस दिवस को अयोध्या नगरी में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का लोकार्पण एवं रामलला की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी।
— Pushyamitra Bhargav (@advpushyamitra) January 5, 2024
इसी संदर्भ में आदरणीय श्री @KailashOnline जी की गरिमामयी उपस्थिति में… pic.twitter.com/Y6ZCfZX3VN
- 05 किलो चांदी
- 18 इंच ऊंची
- 14x14 लंबी-चौड़ी
- 01 माह में हुआ तैयार
श्रद्धालु ने बनवाया चांदी का दीपक
रामलला के लिए रतलाम के श्रद्धालु ने 5 किलो चांदी का दीपक बनवाया है। इसे उदयपुर-जयपुर के कारीगरों ने एक माह में बनाया है। यह दीपक गर्भगृह में रखा जाएगा। श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर के ट्रस्टी संजय दलाल ने बताया कि दानदाता को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इसके लिए इजाजत मिल गई है।