Indore News: महिला कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, कलेक्टर आशीष सिंह ने किया बर्खास्त 

Bribery in Indore Collectorate : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में भ्रष्टाचार चरम पर है। बुधवार को एक महिला कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो गया। कलेक्टर ने उसके निलंबन की कार्रवाई की है।

Updated On 2024-01-17 18:49:00 IST
Rekha Patil collectorate Indore

Bribery in Indore Collectorate : मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की जन आभार यात्रा से पहले एक महिला कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गईं। उनका रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था। मामला कलेक्टर आशीष सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए महिला कर्मचारी को बर्खाश्त कर दिया। रिश्वत लेने वाली महिला कर्मचारी रेखा पाटिल जूनी इंदौर तहसील की नकल शाखा में पदस्थ हैं। बुधवार को एक व्यक्ति आदेश की नकल लेने के लिए पहुंचा था, लेकिन महिला कर्मचारी ने उससे रिश्वत मांग ली।  आवेदक ने रिश्वत पकड़ाते हुए वीडियो बना लिया। 

10 साल से दे रहीं सेवाएं 
कम्प्यूटर ऑपरेटर रेखा पाटिल 27 अप्रैल 2013 से जूनी इंदौर तहसील में अस्थायी तौर पर पदस्थ हैं। उन्हें अपर कलेक्टर के आदेश पर यहां पदस्थ किया गया था। तब से रिश्वतखोरी की कई शिकायतें सामने आईं, लेकिन सबूत के अभाव में कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। बुधवार सुबह रेखा पाटिल आवेदक से रुपए लेते हुए वीडियो वायरल हुआ तो विभाग में हडकंप मच गया। कलेक्टर आशीष सिंह ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से रेखा पाटिल की सेवाएं समाप्त कर दी।

100-200 रुपए हमें भी सेवा शुल्क देते जाइए..
वीडियो में नकल लेने वाले आवेदक से महिला कर्मचारी रेखा न सिर्फ रिश्वत लेते स्पष्ट तौर पर देखी जा सकती हैं, बल्कि वह यह कहते हुए भी सुनी जा सकती हैं कि नकल के लिए हमें भी 100-200 रुपए सेवा शुल्क देते जाएं। स्थानीय लोगों ने इंदौर की जूनी तहसील में दिनभर खुलेआम रुपए मांगे जाते हैं। रिश्वत को लेकर कई बार यहां आवेदकों से विवाद की स्थिति भी बन जाती हैं। आवेदकों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी कई बार शिकायत की है, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। 

 

Tags:    

Similar News