विधानसभा नहीं यह इंदौर का नगर निगम है: सुंदरता देखकर मुख्यमंत्री मोहन यादव भी हैरान, मंच से ही कर दी बड़ी घोषणा
Indore Municipal Corporation council: इंदौर में विधानसभा की तर्ज पर बना नगर निगम का परिषद हाल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया शुभारंभ
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-02-02 15:10:00 IST
Indore Municipal Corporation council: इंदौर नगर निगम में विधानसभा की तर्ज पर भव्य परिषद हाल बनाया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका शुभारंभ किया। परिषद को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा देश में सबसे ज्यादा ठोस काम करते हैं, तो वह लोकल बाडी हैं। नगर निगम के शक्ति है। हम सत्ता का विकेंद्रीकरण कर सभी संस्थाओं को मजबूत बनाएंगे।
इंदौर में नवनिर्मित नगर निगम परिसर हॉल का लोकार्पण https://t.co/6LmYumVQNs
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 2, 2024