School Timing: इंदौर में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, 12 बजे के बाद नहीं लगेंगी क्लास; देखें नया शेड्यूल

School Timing in Indore: इंदौर में भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नर्सरी से 8वीं तक स्कूल दोपहर 12 बजे के बाद संचालित नहीं होंगे।

Updated On 2025-04-19 19:01:00 IST
इंदौर में भीषण गर्मी: 12 बजे के बाद संचालित नहीं होंगे स्कूल, कलेक्टर आशीष सिंह ने जारी किया आदेश।

School Timings in Indore: इंदौर में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। शनिवार (19 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेजी से बढ़ते टेम्प्रेचर और बच्चों को होने वाली परेशानी को देखते हुए इंदौर कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। इंदौर में अब नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल दोपहर 12 बजे के बाद संचालित नहीं होंगे। 

बच्चों की सेहत पर का रखें ख्याल 
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने शनिवार (19 अप्रैल) को  आदेश जारी कर स्कूल संचालकों को निर्देशित किया है कि दोपहर 12 बजे तक हर हाल में बच्चों की छुट्टी कर दें। भीषण गर्मी में बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। उनकी सेहत पर प्रतिकूल पड़ सकता है। कलेक्टर के यह आदेश सीबीएसई स्कूलों पर भी लागू होंगे।   

12 बजे के बाद नहीं लगेंगी क्लास 
इंदौर कलेक्टर के आधिकारिक एक्स पर भी आदेश की प्रति शेयर कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नर्सरी से कक्षा 8 तक की कोई भी क्लास दोपहर 12 बजे के बाद नहीं लगेगी।

महापौर ने उठाई थी मांग 
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कलेक्टर आशीष सिंह को पत्र लिखकर बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की थी। यह आदेश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। सभी स्कूलों से इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपेक्षा की जाती है। यह कदम प्रशासन की इस प्राथमिकता को दर्शाता है कि खराब मौसम की स्थिति में छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।

Similar News