लोकसभा चुनाव 2024: खजुराहो में VD शर्मा को घेरने कांग्रेस का बड़ा प्लान, INDIA गठबंधन ने इस प्रत्याशी का दिया समर्थन
Khajuraho Lok Sabha Election 2024: खजुराहो लोकसभा सीट में कांग्रेस ने सोमवार 15 अप्रैल को अपना समर्थन फारवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दे दिया। सपा की मीरा यादव का नामांकन रद्द होने के बाद इंडिया गठबंधन का यहां कोई चेहरा नहीं था।
Khajuraho Lok Sabha Election 2024: खजुराहो लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा को वाकओवर नहीं मिलने वाला। INDIA गठबंधन ने यहां फारवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी रिटायर्ड IAS आरबी प्रजापति को अपना समर्थन दिया है। समाजवादी पार्टी ने भी आरबी प्रजापति को अपना समर्थन दिया है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट INDIA ग्रुप के अपने सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ दी थी।
— Congress (@INCIndia) April 15, 2024
दुर्भाग्य से सत्ता के खुले खेल और लोकतंत्र के सभी मानदंडों के खिलाफ जाकर भाजपा सपा उम्मीदवार का नामांकन खारिज करवाने में सफल हो गई है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अब… pic.twitter.com/rlFWDg9lk4
कौन हैं आरबी प्रजापति
खजुराहो लोकसभा सीट में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बनाए गए आरबी प्रजापति मूलत: छतरपुर जिले के निवासी हैं। अनुसूचित जनजाति से आते हैं। मध्य प्रदेश कैडर के IAS अफसर थे। मार्च 2020 में वह शहडोल कमिश्नर के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले शिवपुरी में ढाई साल अपर कलेक्टर और ग्वालियर चंबल में 10 साल तक एसडीएम, सहायक कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ रहे। 2020 के उपचुनाव में आरबी प्रजापति ने शिवपुरी के करैरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। प्रशासनिक सेवा से पहले कुछ साल उन्होंने छतरपुर के महाराजा कॉलेज में सहायक प्राध्यापक रहे हैं।
खजुराहो लोकसभा सीट का इतिहास और अब तक के सांसद
| चुनाव वर्ष | विजेता | मुख्य प्रतिद्वंदी |
| 1957 | रामसहाय तिवारी (कांग्रेस) | |
| 1962 | रामसहाय तिवारी (कांग्रेस) | आरडी मिश्रा, जनसंघ |
| 1977 | लक्ष्मीनारायण नायक (JD) | शिवनारायण खरे, कांग्रेस |
| 1980 | विद्यावती चतुर्वेदी (कांग्रेस) | लक्ष्मी नारायण (JD) |
| 1984 | विद्यावती चतुर्वेदी (कांग्रेस) | उमाभारती, (BJP) |
| 1989 | उमा भारती (BJP) | विद्यावती चतुर्वेदी (कांग्रेस) |
| 1991 | उमा भारती (BJP) | रामरतन, (कांग्रेस) |
| 1996 | उमा भारती (BJP) | मानवेंद्र सिंह, (कांग्रेस) |
| 1998 | उमा भारती (BJP) | श्रीराम, (कांग्रेस) |
| 1999 | सत्यव्रत चतुर्वेदी (कांग्रेस) | अखंड प्रताप सिंह, (BJP) |
| 2004 | रामकृष्ण कुसमारिया (BJP) | सत्यव्रत चतुर्वेदी, (कांग्रेस) |
| 2009 | जितेंद्र सिंह बुंदेला (BJP) | राजा पटेरिया (कांग्रेस) |
| 2014 | नागेंद्र सिंह (BJP) | राजा पटेरिया (कांग्रेस) |
| 2019 | वीडी शर्मा (BJP) | कविता सिंह (कांग्रेस) |
खजुराहो लोकसभा सीट का क्षेत्र और वोटर
- खजुराहो सीट में पन्ना जिले की तीन विधानसभा पन्ना, पवई और गुनौर, छतरपुर जिले की राजनगर, चंदला और कटनी जिले की मुड़वारा, विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद यानी कुल आठ विधानसभा सीट शामिल हैं।
- खजुराहो लोकसभा में 19 लाख 83 हजार 665 से अधिक मतदाता हैं। इनमें 10 लाख 39 हजार 999 पुरुष और 9 लाख 43 हजार 634 महिला मतदाता शामिल हैं।
2019 के चुनाव परिणाम
2019 के चुनाव में खजुराहो संसदीय क्षेत्र के कुल 1842095 मतदाताओं में से 1257783 ने वोट डाले थे। भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा को 811135 वोट मिले। जबकि, कांग्रेस उम्मीदवार कविता सिंह 318753 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। वीडी ने उन्हें 4,92,382 वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 17 उम्मीदवार थे। सपा के वीर सिंह 40,077 वोट लेकर तीसरी स्थान पर रहे। वीडी शर्मा ने इस चुनाव में 64 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे।
2014 के चुनाव परिणाम
2014 में खजुराहो संसदीय क्षेत्र में 1702833 मतदाता थे। इनमें से 874477 लोगों ने वोट डाले। भाजपा उम्मीदवार नागेंद्र सिंह को 474966 वोट मिले। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी राजा पटेरिया 227476 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस चुनाव में वह 247490 वोटों से हार गए थे। इस चुनाव में भी 17 उम्मीदवार ही थे।