गृह विभाग के प्रमुख सचिव का सोशल मीडिया अकाउंट हैक: PS संजय दुबे ने FB पर साझा की जानकारी, जालसाजों से किया अलर्ट

MP Cyber ​​Crime News: मध्य प्रदेश में सबसे पॉवरफुल अफसर भी सुरक्षित नहीं हैं। जालसाजों ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे का सोशल मीडिया एकाउंट हैक कर लिया। गुरुवार को उन्होंने फेसबुक पोस्ट लिखकर लिंक्डइन और फेसबुक आईडी हैक होने की जाानकारी दी है।  

Updated On 2024-06-07 16:26:00 IST
MP में गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे का सोशल मीडिया अकाउंट है।

MP Cyber ​​Crime News: मध्य प्रदेश में गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया। जालसाजों ने उनके फेसबुक और लिंक्डइन अकाउंट हैक कर पासवर्ड बदल दिए। यह जानकारी प्रमुख सचिव दुबे ने खुद पोस्ट लिखकर साझा की है। उन्होंने वर्चुअल मित्रों को अलर्ट किया है। 

प्रमुख सचिव संजय दुबे ने गुरुवार को फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि उनकी सोशल लिंक्डइन और फेसबुक आईडी को हैक कर ली गई। साइबर ठग अब उनके करीबियों को बेतुके मैसेज कर रहे हैं। 

प्रमुख सचिव संजय दुबे ने अपने सोशल मीडिया फेंड्स को अलर्ट करते हुए लिखा, जालसाजों से सावधान रहें। उनके झांसे में आकर किसी प्रकार से अपना नुकसान न करें। हालांकि, पुलिस ने इस प्रकार के किसी मामले से इनकार किया है। बताया कि अब तक कोई शिकायत भी नहीं मिली है। 

मध्य प्रदेश के सीनियर आईएएस संजय दुबे अभी गृह विभाग में प्रमुख सचिव हैं। उनकी एसीएस यानी अपर मुख्य सचिव के तौर पर पदोन्नति की भी तैयारी चल रही है। हालांकि, विभागीय अड़चनों के कारण यह पदोन्नति टलती दिख रही है।  राजस्व मंडल के अपर मुख्य सचिव स्तर अश्विनी राय के सेवानिवृत्त तक इंतजार करना पड़ सकता है।  

Similar News