हरदा ब्लास्ट कांड: सामने आए 136-142  प्रभावित, मुआवजे के लिए श्रम विभाग पहुंचा कोर्ट 

मध्य प्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया, हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 136-142 लोग प्रभावित हुए हैं। श्रम विभाग ने लेबर कोर्ट में याचिका दायर कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। 

Updated On 2024-08-08 17:29:00 IST
हरदा फैक्ट्री विस्फोट के घायलों का हालचाल जानते मुख्यमंत्री मोहन यादव।

Harda factory Blast: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में नया अपडेट सामने आया है। 6 माह पहले हुई घटना में 13 लोगों ने जान गंवाई थी, जबकि, 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। विभागीय जांच में 136-142 परिवार सामने आए हैं, जो हरदा ब्लास्ट के भुग्तभोगी है। उन्हें मुआवजा दिलाए जाने के लिए श्रम विभाग ने प्रयास शुरू किए हैं। 

श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि हरदा ब्लास्ट मामले की जांच रिपोर्ट आा गई है। इसमें 136-142 के लोगों के प्रभावित होने का आंकड़ा सामने आया है। श्रम विभाग ने लेबर कोर्ट में मुआवजे के लिए मुकदमा दायर किया है। 

श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया, हरदा की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट की यह घटना 6 फरवरी को हुई थी, जिसमें 13 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस घटना में 50 से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ था। किसी की क्षत उड़ गई थी तो किसी की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। 

श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि हमें जितने नाम श्रमिकों के मिले हैं, मंत्रालय ने उनकी तरफ से मुआवजे के लिए मुकदमा लगाया है। मुआवजा मांगने वालों की संख्या 200 तक रखी है। ताकि, भविष्य में कोई पीड़ित क्लेम करे तो उसके साथ भी न्याय किया जा सके।  

श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने पिछली बार विभागीय जांच रिपोर्ट वापस कर दी थी। इस पर सवाल पूछने पर कहा, कहा, रिपोर्ट वापस करने का मतलब उसे रिजेक्ट करना नहीं होता है। इसके पीछे मंशा होती है कि घायल और मृतकों का जो आंकड़ा है, वह सही हो। 

Similar News