ग्वालियर: बंदूक की नोक पर मांगा Pizza; मना करने पर फायरिंग

MP के ग्वालियर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बदमाशों ने कैफे में घुसकर बंदूक की नोक पर पिज्जा ऑर्डर किया। कर्मचारी के मना करने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की।

Updated On 2024-11-15 15:56:00 IST
ग्वालियर में पिज्जा के लिए फायरिंग।

Gwalior Crime News: मध्यप्रदेश में दिनदहाड़े गुंडागर्दी हो रही है। ग्वालियर में बुधवार (13 नवंबर) को चौंकाने वाली घटना हुई। दो बदमाश आधी रात कैफे में घुसे। पिज्जा मांगा तो कर्मचारियों ने ऑर्डर लेने से इनकार कर दिया। बदमाश भड़क गए और फायरिंग कर दी। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर पिज्जा ऑर्डर किया। गोली चलने की आवाज से दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने गुरुवार रात एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना ​​​​​​विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित सिटी सेंटर के एक कैफे की है।  

जानें पूरी घटना 
पटेल नगर स्थित सिटी सेंटर के एक कैफे है। बुधवार रात को कर्मचारी कैफे बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी कार से दो युवक आए। कैफे के सामने हॉर्न बजाया। कैफे कर्मचारी प्रेम नरवारे अपने साथी के युवक के पास पहुंचा। बदमाश ने कहा कि पिज्जा चाहिए। इस पर कर्मचारी ने कहा कि दुकान बंद को चुकी है। बदमाशों ने बंदूक निकाल कर फायर किया और कहा कि उन्हें पिज्जा चाहिए। कर्मचारी कैफे की तरफ दौड़े और शटर बंद की ली। लेकिन, दोनों बदमाश कैफे में घुस आए।

पुलिस ने गुरुवार रात गोली चलाने वाले अंकित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों फरार 
कैफे के अंदर बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और बंदूक की नोक पर पिज्जा ऑर्डर किया। एक बदमाश एयरगन से कैफे के अंदर फायर करने लगा तो दूसरे ने उसे रोक लिया। घटना की सूचना कैफे कर्मचारियों ने तुरंत कैफे मालिक को दी। मालिक ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने से पहले ही दोनों बदमाश भाग निकले।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने गुरुवार रात फायरिंग करने वाले अंकित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। अंकित सुरेश नगर का रहने वाला है। अंकित ने पुलिस को बताया कि उसने एयरगन से फायर किए थे। पुलिस ने एयरगोन और कार जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द दूसरा आरोपी भी गिरफ्त में होगा। 

Similar News