गुना-शिवपुरी में कांग्रेस को झटका: लोकसभा चुनाव से पहले यह नेता भाजपा में शामिल, भोपाल में CM ने दिलाई सदस्यता

Lok Sabha election 2024: शिवपुरी जिले के पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला सहित 100 कांग्रेस नेता शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। गुना-शिवपुरी सीट पर 7 मई को मतदान है। इससे पहले दलबदल की यह खबरें कांग्रेस की चिंता बढ़ा सकती हैं।

Updated On 2024-04-20 11:36:00 IST
भोपाल के भाजपा कार्यालय में BJP ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस नेता।

Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश में दल बदल का सिलिसला जारी है। शनिवार को शिवपुरी जिले के पूर्व विधायक सहित 100 कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। गुना-शिवपुरी सीट पर 7 मई को मतदान है। इससे पहले नेताओं का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस से नेताओं का पलायन जारी है। 

इन नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता 
शिवपुरी से पूर्व विधायक हरि बल्लभ शुक्ला, पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस अमित दांतरे सहित 100 कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली। भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी नेताओं को भगवा गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

यह नेता रहे मौजूद 
इस दौरान न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक नरोत्तम मिश्रा, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री आनंद शर्मा, सुरेश पचौरी, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक भगवान दास सबनानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Similar News