दतिया में चली गोली: कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के बाद फायरिंग, पुलिस ने रायफल के साथ एक को पकड़ा

Firing in Congress Rally: मध्यप्रदेश के दतिया से बड़ी खबर है। कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के बाद फायरिंग से हड़कंप मच गया। पुलिस को खून के निशान और कुछ गाड़ियों के कांच टूटे हुए नजर आए। पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध को पकड़ा है।

Updated On 2024-08-08 19:13:00 IST
Firing in Congress Rally

Firing in Congress Rally: दतिया में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के बाद फायरिंग हो गई। गुरुवार शाम 5 बजे एसपी दफ्तर के सामने हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। उसके पास से रायफल बरामद हुई है। पुलिस को मौके पर खून के निशान मिले हैं। कुछ गाड़ियों के कांच टूटे हुए नजर आए हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर फायर की आवाज सुनाई दे रही है।

आपसी विवाद में चली गोली, पुलिस ने 6 पर दर्ज किया केस
पुलिस के मुताबिक, रैली के दौरान डीजे आगे-पीछे करने को लेकर विवाद हुआ। रोहित गुर्जर और परविंद गुर्जर के बीच बात इतनी बढ़ी की गोली तक चल गई। पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद में गोली चली है। रोहित डीजे आगे जबकि परविंद पीछे करने का कह रहा था। रोहित, रामू गुर्जर गुट का है। वहीं, परविंद दूसरे गुट का है। इस मामले की सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती कोतवाली थाने पहुंचे। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे। पुलिस ने फरियादी रोहित गुर्जर की शिकायत पर रामू गुर्जर, सचिन गुर्जर, पवन गुर्जर समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
अघोषित बिजली कटौती, महंगाई, बेरोजगारी, पानी और किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जनआक्रोश रैली निकाली। रैली में एमपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए। दोपहर में रैली किला चौक से होते हुए पुरानी कचहरी पहुंची। जहां घेराव किया गया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शाम को रैली के समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य बड़े नेता वहां से रवाना हो गए।

जीतू के जाते ही फायरिंग 
PCC चीफ जीतू पटवारी के जाते ही युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामू गुर्जर पर बंदूक से फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही वहां पर अफरा-तफरी मच गई। तभी बदमाश भाग खड़े हुए। सूत्रों के मुताबिक, रामू गुर्जर के भाई के कान को छूते हुई गोली निकल गई। रामू गुर्जर के भाई ने भी बंदूक से गोली चलाई तो बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया और उसे थाने ले जाया गया।  

Similar News