मध्यप्रदेश में अयोध्या : श्योपुर में किन्नर समाज ने बनवाया भगवान राम का भव्य मंदिर, आज ही अभिजीत मुहूर्त में होगी प्राण-प्रतिष्ठा

Ayodhya Ram mandir Pran partishtha : अयोध्या में 500 साल इंतजार के बाद भव्य राम मंदिर निर्माण की खुाशी में श्योपुर के किन्नर समाज ने भी भव्य मंदिर बनवाया है।

Updated On 2024-01-22 08:50:00 IST
राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन राममय होंगे दिल्ली के मंदिर।

Ayodhya Ram mandir Pran partishtha : अयोध्या में आज उत्सव का माहौल है। रामलला 500 साल अपने भव्य मंदिर में स्थापित हुए हैं। इस गौरवमयी पल को हर रामभक्त कोई ऐतिहासिक कार्य कर यादगार बनाना चाह रहा है। श्योपुर में किन्नर समाज ने भी इस दौरान भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाकर मिसाल पेश की है। 22 जनवरी को यहां भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। 

35 वर्षीय कोमल किन्नर और उनके साथी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से बहुत खुश हैं। उन्होंने इसके लिए 51 हजार रुपए की सहयोग राशि भी दी थी। इसके बाद अपने जिले में भी राम मंदिर का निर्माण कराने का निर्णय लिया। श्योपुर में मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने शहर के लोगों से सहयोग की अपील की। शहरवासियों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। 

श्योपुर में राम मंदिर निर्माण से सभी लोग उत्साहित हैं। सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या जैसा उल्लास है। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोमल और उनकी सहयोगियों की तारीफ करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा उनकी इस पहल पर हम सबको गर्व महसूस हो रहा है। 

मध्य प्रदेश के श्योपुर में किन्नर समाज द्वारा बनवाया गया मंदिर
Tags:    

Similar News