MP Farm Gate: मंडी जाने की जरूरत नहीं, Mobile App पर घर बैठे बेचें उपज; किसानों को 1 क्लिक पर मिलेगा मंडी रेट 

किसान एमपी फार्म गेट की मदद से घर बैठे उपज बेच सकते हैं। मंडी जाकर घंटों परेशान होने की जरूरत नहीं है। mp farm gate पर सभी मंडियों के रेट और व्यापारी उपलब्ध हैं।

Updated On 2025-01-24 19:03:00 IST
mp farm gate: मंडी जाने की जरूरत नहीं, मोबाइल ऐप पर घर बैठे बचें उपज; एक क्लिक पर मिलेगी मंडी रेट।

MP Farm Gate: मध्य प्रदेश में किसानों को फसल बेचने के लिए मंडी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।  एमपी फार्म गेट (mp farm gate) की मदद से वह घर बैठे अपनी उपज बेच सकते हैं। मोबाइल ऐप पर उपज की गुणवत्ता, कीमत और मात्रा सहित अन्य जानकारी अपलोड करते ही व्यापारी आपसे संपर्क करेंगे और घर से उपज का सत्यापन करा लेंगे। 

कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने बताया कि सरकार ने किसानों की मदद के लिए mp farm gate मोबाइल ऐप विकसित किया है। जो किसानों को उपज बिक्री और बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद करता है। इस ऐप की मदद से किसान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी उपज आसानी से बेच सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: किसानों की बल्ले-बल्ले: मोदी सरकार ने दिया दिवाली तोहफा; 6 फसलों का बढ़ाया समर्थन मूल्य

किसान mp farm gate पर ऐसे बेचें उपज  

  • किसान MP Farm Gate मोबाइल एप की मदद से अपनी कृषि उपज घर, खलिहान, गोदाम से भी बेच सकते हैं। इसके लिए गुगल प्ले स्टोर से उन्हें अपने मोबाइल पर 'एमपी फार्म गेट ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप इस्टाल कर उन्हें अपना पंजीयन करना होगा। 
  • पंजीयन के बाद किसानों को उपज संबंधित जरूरी जानकारी जैसे मंडी फसल, ग्रेड, किस्म, मात्रा और अपेक्षित भाव की जानकारी दर्ज करनी होगी। यह जानकारी चयनित मंडी के व्यापारी देख सकेंगे। लिहााज, वह फसल की जानकारी और बाजार की स्थिति अनुसार ऑनलाइन अपनी दरें दर्ज करेंगे। 
  • किसान की सहमति के बाद वह चयनित स्थल पर कृषि उपज की तौल कराएंगे। खरीद से पहले व्यापारी उपज की गुणवत्ता का सत्यापन करेंगे। खेत, गोदाम और खलिहान में खुद या फिर अपने आदमी भेजकर भौतिक सत्यापन करा सकते हैं। 
  • उपज की तौल कराने के बाद ऑनलाइन सौदा पत्रक और भुगतान पत्रक जारी किया जाएगा। शासन और मंडी बोर्ड के नियमों के अनुसार नकद या बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: फसल बीमा, खाद सब्सिडी और चावल निर्यात पर मोदी सरकार के बड़े फैसले, जानें कैसे होगा फायदा?

लेन-देन की सुरक्षित सुविधा 
मंत्री कंषाना ने बताया कि एमपी स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड और एनआईसी एमपी द्वारा विकसित mp farm gate ऐप गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है। इसे मोबाइल पर डाउनलोड कर किसान आसानी से उपज बेच सकते हैं। इसमें सुरक्षित लेन-देन की सुविधा भी उपलब्ध है। 

Similar News