Madhya Pradesh News: घर के बाहर बाटी सेंकना महिला को पड़ा महंगा, लड़ते हुए दो सांड ऊपर गिरे, दर्दनाक मौत

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के रतलाम में हैरान करने वाली घटना हुई। घर के बाहर बाटी सेंट रही महिला के ऊपर दो सांड लड़ते हुए गिर गए। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान शनिवार को महिला की मौत हो गई।

Updated On 2024-05-25 20:02:00 IST
दो सांडो की लड़ाई में गई महिला की जान।

 Madhya Pradesh News: घर के बाहर बाटी सेंक रही महिला के ऊपर दो सांड लड़ते हुए गिर गए। इसके बाद सांडों के चार महिला 4 फीट गहरे नाले जाकर गिरी। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका नहीं मिला। सांडों की लड़ाई में महिला बुरी तरह घायल हो गई। शनिवार को परिवार के लोग महिला को अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना रतलाम के डीडी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

शोर सुनकर लोग दौड़े और महिला नाले से निकाला
डीडी नगर निवासी शांताबाई (60) पति मदनलाल घर के बाहर बाटी सेंक रही थी। घर के अन्य सदस्य अंदर थे। इसी दौरान दो सांड लड़ते हुए आए और महिला के ऊपर गिर गए। इसके बाद सांड 4 फीट गहरे नाले में जा गिरे। महिला भी सांडों के साथ पास ही स्थित नाले में जा गिरी। शोर सुनकर सभी लोग बाहर आए। आसपास रहवासियों की मदद से उसे नाले में निकाला। शनिवार को डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने जांच कर मृत कर घोषित कर दिया।

सड़क तो बन गई लेकिन नाला खुला छोड़ दिया 
जानकारी के मुताबिक, महिला के घर के नाला खुला पड़ा है। यह नाला सड़क निर्माण के दौरान बनाया गया था। सड़क तो बन गई, लेकिन नाले को पूरी तरह से कवर नहीं किया गया। कई बार क्षेत्र में आवारा मवेशियों को लेकर भी जिम्मेदारों को अवगत कराया, लेकिन ध्यान नहीं दिया। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि निगम की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतान पड़ता है।

Similar News