Bhopal News: भोपाल में 44.10 करोड़ रुपए में बनेगा डबल डेकर फ्लाईओवर, 9 महीने में होगा तैयार; जाम से मिलेगा छुटकारा

Bhopal News: भोपाल के प्रभात चौराहे पर थ्री टियर ट्रैफिक सिस्टम के लिए 44.10 करोड़ रुपए से डबल डेकर फ्लाईओवर तैयार होगा।

Updated On 2025-01-06 19:39:00 IST
Bhopal GG Flyover

आनंद सक्सेना, भोपाल: भोपाल के प्रभात चौराहे पर थ्री टियर ट्रैफिक सिस्टम के लिए 44.10 करोड़ रुपए से डबल डेकर फ्लाईओवर तैयार होगा। इसके लिए सोमवार को नगर निगम व जिला प्रशासन के सहयोग से करीब 25 अतिक्रमण हटाए गए। जो अतिक्रमण हटाए गएए उस स्थान पर सर्विस रोड बनना है। इस मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद था।

अशोका गार्डन में प्रभात चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के दौरान काफी देर विवाद भी हुए लेकिन पुलिस बल के कारण विवाद नहीं बढ़ पाया। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रवि शुक्ला ने बताया कि फ्लाईओवर के लिए सर्विस रोड भी बनेगी। इस पर करीब 70 अतिक्रमण है। जिन्हें हटाने के लिए लोगों को पहले ही नोटिस दे दिए गए थे। कुछ लोगों ने अब तक अतिक्रमण नहीं हटाए, उन पर कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: नंदा नगर में बनेगा स्पोर्ट कॉम्पलेक्स, मालवा मिल के पास ब्रिज; 450 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

पक्के अतिक्रमण भी हटाए गए।
इस ब्रिज को सरकार करीब 13 महीने पहले मंजूरी दे चुकी है। कुछ दिन पहले मंत्री विश्वास सारंग भी निरीक्षण करने पहुंचे थे और उन्होंने काम जल्दी कराने पर जोर दिया था। प्रभात चौराहे पर बनाए जाने वाले ब्रिज पर करीब 44.10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ब्रिज 650 मीटर लंबा और 19 मीटर चौड़ा होगा। चौराहे के आसपास पक्के अतिक्रमण भी तोड़े गए।

अभी बनती है जाम की स्थिति
अभी प्रभात चौराहे पर ट्रैफिक जाम होता है। इसलिए यहां डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। यह थ्री टियर होगा। नीचे की सड़क पर गाड़ियां दौड़ेंगी। ट्रैफिक गुजरेगा और इसके ऊपर से मेट्रो चलेगी।

ये भी पढ़ें: एमपी में Pesa Act के तहत 200 से ज्यादा नई शराब की दुकानें स्वीकृत, जानें क्या हैं अधिकार और प्रभाव

एक कमेटी बनाई है जो पूरे काम पर नजर रखेगी
मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि 8 से 9 महीने में फ्लाईओवर बनाएंगे। फिर मेट्रो भी इस रूट पर आएगी। इसके लिए एक कमेटी बनाई है। जो सभी विभागों के साथ समन्वय करेगी।

Similar News