Congress Leaders Join BJP In MP: एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, कोतमा नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Congress Leaders Join BJP In MP: मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कोतमा में उपमुख्मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की मौजूदगी में कोतमा नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 62 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान शुक्ल ने कांग्रेस नेताओं को भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर शामिल कराया है।

Updated On 2024-03-27 17:33:00 IST
उपमुख्मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की मौजूदगी में कोतमा नपा अध्यक्ष सहित काफी लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Congress Leaders Join BJP In MP: मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कोतमा में उपमुख्मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की मौजूदगी में कोतमा नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 62 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान शुक्ल ने कांग्रेस नेताओं को भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर शामिल कराया है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला अभी जारी है। अनूपपुर जिले के कोतमा में बुधवार को भारी संख्या में कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए हैं। पहले बिजुरी में दो पार्षद एवं कांग्रेस के जिला महामंत्री भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान ही कई नेता भाजपा का दामन थाम लिए। 

पूर्व विधायक के समर्थक भी हुए शामिल
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की शहडोल लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए थे। इसी दौरान कोतमा नगर पालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित भारी संख्या में कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो गए। इनमें से कुछ नेता पूर्व विधायक सुनील सर्राफ के बहुत ही खास बताए जा रहे हैं।

भाजपा में यह नेता हुए शामिल
बुधवार को कोतमा में नामांकन के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए लोगों में अजय सर्राफ अध्यक्ष नगर पालिका कोतमा, वैशाली बद्री ताम्रकार उपाध्यक्ष नगर पालिका कोतमा के साथ ही बद्री ताम्रकार उर्फ लाला भईया जिला महामंत्री कांग्रेस, पूर्व ब्लाक कांग्रेस आईटी सेल एवं मीडिया प्रभारी, साहिद अली, जीके पाण्डेय, मुसर्रफ अली, चुनाव प्रबंध विशेषज्ञ,  बृजमोहन ताम्रकार विजय, मनीष अग्रवाल, अनिरुद्ध ताम्रकार, दीपक ताम्रकार, अजय ताम्रकार पप्पू, विश्वास सोनी, विवक सिंह बबुआ, राजेश सिंह चंदेल, रवि गर्ग, मो आरफीन, आशीष अग्रवाल, कमलेश जीवनानी, ओम प्रकाश सोनी, अमरीश सोनी,  अर्पित सिंह चंदेल, सिद्ध सोनी, जय कुशवाहा, अंकित सर्राफ, स्वार्पनल सोनी, आशीष सोनी, अभिषेक सोनी, शम्भू केवट, मिथुल शर्मा, देवराज ताम्रकार, राजकुमार सोनी, जयवीर सिंह, जिला अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अभिषेक जैन, रवीन्द्र जैन कइया, आशुतोष तिवारी, ओम नारायण ताम्रकार, मेघा सर्राफ, अनुराधा ताम्रकार, गोल्डी ताम्रकार, नेहा अग्रवाल, वर्षा चावला, रूबी अग्रवाल, मनीषा गर्ग, नेहा आजमी, सुरैया साहेब, रीता गुप्ता, वी साई गीता, सुष्मिता अग्रवाल, पूनम सोनी,  अनुज, छोटू शिवहरे, किरण गोयनका, ज्योति ताम्रकार, आनंद जैन, मनीष सोनी, रवि कुशवाहा, प्रदीप, दीपेश, मिथलेश जैन, गंगा केवट और नीलेश सोनी शामिल हैं।

Similar News