MP Politics : मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता ने पार्टी की दयनीय स्थिति पर लिखा पत्र, जीतू पटवारी की योग्यता पर उठाए सवाल

MP Politics : मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ने प्रदेश में पार्टी की दयनीय स्थिति पर हाईकमान को पत्र लिखा है। अग्निहोत्री ने चुनाव में हार को लेकर सवाल किया है।

By :  Desk
Updated On 2024-06-13 10:42:00 IST
PCC Chief Jitu Patwari

MP Politics : मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अमिताभ अग्निहोत्री ने प्रदेश में पार्टी की दयनीय स्थिति पर हाईकमान को पत्र लिखा है। अग्निहोत्री ने अपने लिखे पत्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की जिम्मेदारी को लेकर सवाल भी उठाया है। लोकसभा के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस को मिली इतनी बड़ी हार को लेकर उन्होंने सीधे तौर पर सवाल किया है।

2018 में प्रदेश में कांग्रेस को 40 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे
कांग्रेसी नेता ने अपने इस पत्र के माध्यम से प्रदेश की राजनीति में हो रही हलचल का उल्लेख किया है। कांग्रेस पार्टी हाईकमान को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा कि प्रदेश में वर्ष 2018 में प्रदेश में कांग्रेस को 40 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे, जबकि वर्ष 2018 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस को मात्र 32 प्रतिशत मत मिले। इतने कम समय में यह 8  प्रतिशत मतों में गिरावट कैसे आ गई।

29 सभी लोकसभा सीटें बुरी तरह पराजित हुई
अमिताभ अग्निहोत्री ने लिखा कि प्रदेश में कांग्रेस 29 सभी लोकसभा सीटें बुरी तरह पराजित हुई, जिसमें 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी 11 लाख से भी अधिक मतों से पराजित हुए । उन्होंने उल्लेख किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश में कांग्रेस के 66 विधायकों में 50 विधायकों के क्षेत्र में कांग्रेस कैसे हार गई ।इस बुरी तरह पराजय का जिम्मेदार कौन है ।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तो इंदौर जिले के भी नेता नहीं है
जीतू पटवारी की बात करते हुए अमिताभ अग्निहोत्री ने आगे लिखा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तो इंदौर जिले के भी नेता नहीं है। पटवारी ने इंदौर लोकसभा चुनाव 2024 में अक्षय कांति बम को इंदौर लोकसभा क्षेत्र का कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करवाया था। वह लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा के खेमे में चले गए, जिसके कारण इंदौर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को 11 लाख से अधिक मतों से विजय श्री प्राप्त हुई। जिसका नुकसान कांग्रेस को मालवा की अन्य लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ। अग्निहोत्री ने मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को पत्र की लिपियाँ भेजी हैं।

Similar News