MP News: भारत में रहना है तो राम-कृष्ण की जय कहना होगा', बोले CM मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चंदेरी में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा - भारत में रहना है, तो राम और कृष्ण की जय बोलना होगा।

Updated On 2024-08-26 23:27:00 IST
CM Mohan Yadav

MP​​​​​ News: मुख्यमंत्री मोहन यादव चंदेरी में पूरे एक्शन में दिखाई दिए। उन्होंने माफिया को चेतावनी दी, तो कानून तोड़ने वालों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

सीएम मोहन यादव ने चंदेरी में कहा 'भारत के अंदर रहना है, तो राम-कृष्ण की जय कहना होगा।' सीएम का यह बयान तेजी से सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता की बात की। सीएम मोहन यादव ने इस दौरान चंदेरी में कई बड़े ऐलान भी किए। 

सीएम का बड़ा बयान 
मुख्यमंत्री ने चंदेरी में कहा 'सावधान, जो यहां का खाता है और बजाता कही और का है, यह नहीं चलेगा। इसके बाहर कुछ भी नहीं है। क्योंकि हमारी देश के अंदर हम तो सबका सम्मान करना चाहते हैं, किसी का अपमान करना हमारे देश में नहीं है। भारत में हिंदू-मुस्लिम का भाव नहीं है, इसलिए हम लोग रहीम रसखान की माटी को जोड़कर चले हैं। हम दोनों का स्मरण आज भी करते हैं। हमारे यहां परमात्मा को, सृष्टि को समझने वाले लोग चाहिए. हम इसी पर चलते हैं।

अवैध काम प्रदेश में बर्दाश्त नहीं
CM मोहन यादव ने इस दौरान माफिया को भी चेतावनी दी।  उन्होंने कहा 'अवैध काम करोगे और कानून तोड़ोगे, तो मध्यप्रदेश सरकार बर्दाश्त करने वाली नहीं है।  बता दें कि हाल ही में छतरपुर में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद प्रदेश में जमकर सियासत हुई थी, CM मोहन यादव के इस बयान को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा क्या हिंदू, क्या मुस्लिम, सब खूब मेहनत कर रहे हैं हमारे देश में राष्ट्रीयत का भाव होना चाहिए, पवित्रता का भाव होना चाहिए, आपकी पद्धति कोई भी हो, सबको छूट है, लेकिन सबसे पहले देशभक्ति होनी चाहिए।

Similar News