छात्राओं को मिला राखी गिफ्ट: भोपाल में CM ने सैनिटरी पैड के लिए ट्रांसफर किए 57 करोड़, खाते में आएगी इतनी राशि 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार, 11 अगस्त को छात्राओं के बैंक खाते में 300-300 रुपए ट्रांसफर किए हैं। सैनिटरी पैड के लिए रुपए देने वाला एमपी देश का पहला राज्य है। 

Updated On 2024-08-11 18:02:00 IST
मध्य प्रदेश में छात्राओं को सैनिटरी पैड के लिए मिली राशि, CM मोहन यादव ने बंधवाई राखी।

MP Girls Students Sanitary Pads: मध्य प्रदेश में छात्राओं को सैनिटरी पैड के लिए 300-300 रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार, 11 अगस्त को सिंगल क्लिक के जरिए उनके खातों में 57 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। छात्राओं को सैनिटरी पैड के लिए रुपए देने वाला एमपी देश का पहला राज्य है। 

भोपाल के रवीन्द्र भवन में छात्रओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, हमारी 1 बेटी 10 पुत्रों के बराबर है। उनके सशक्तिकरण के लिए हम अनेक योजनाएं चला रह हैं। लोकसभा-विधानसभा में भी 33% आरक्षण देने जा रहे हैं। ताकि, बेटियां सांसद, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनें। सीएम ने कहा, 9 करोड़ आबादी वाले प्रदेश में साढ़े 4 करोड़ बहनें हैं। इनमें 1.39 करोड़ लाड़ली बहनें हैं। 

CM बोले-आरक्षण से सांसद-विधायक, मंत्री बनेंगी बहनें 
महिलाओं और छात्राओं ने इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव को राखी बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया। सीएम ने उन्हें मिठाई खिलाई और उपहार दिए। साथ ही कहा, 33 फीसदी आरक्षण के जरिए हमारी बहनें अब लोकसभा में सांसद, विधायक मंत्री और मुख्यमंत्री बनेंगी। सीएम ने भोपाल के बाद मंडला पहुंचे। वहां लाड़ली बहना और सावन उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।  

PS सुखवीर सिंह बोले-

  • उच्च शिक्षा विभाग के पीएस सुखवीर सिंह ने छात्राओं में उड़ान भरने की शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा, मुख्यमंत्री व्यवहारिक व्यक्ति हैं। उनकी सोच है कि शिक्षा के साथ बच्चों में कौशल विकास हो। सीएम राइज स्कूल की तर्ज पर हर जिले में एक्सीलेंस कॉलेंज शुरू किए हैं। जो गुणवत्ता का केंद्र बनेंगे। 
  • पीएस ने कहा, मुख्यमंत्री जब उच्च शिक्षा मंत्री थे, तब MP उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बना। ग्रॉस एनरोलमेंट रेट में हम 50 पॉइंट आगे हैं। समीपवर्ती राज्यों में महाराष्ट्र ही है, जो हमसे थोड़ा आगे है। शेष राज्य पीछे हैं। 

मेधावी छात्राएं सम्मानित 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान मेरिट लिस्ट में शामिल छात्राओं, एनसीसी, NSS, खेल प्रतियोगिताओं में देश दुनिया में नाम रोशन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी उनका मनोबल बढ़ाया। 

Similar News