CM मोहन यादव का ऐलान: यूनिवर्सिटी कर्मचारियों को मिलेगा सातवां वेतनमान; बोले-विवि खोलें मेडिकल कॉलेज, मदद करेगी सरकार 

भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में पेंशनर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार ( 28 मार्च) को मुख्यमंत्री यादव को सम्मानित किया। सीएम ने विश्वविद्यालय कर्मचारियों को 7वें वेतनमान दिए जाने का ऐलान किया है।

Updated On 2025-03-28 18:50:00 IST
NAKSHA:152 शहरों में लैंड रिकॉर्ड होगा मॉर्डनाइज, केंद्र ने लॉन्च शुरू किया विशेष प्रोग्राम; MP के यह शहर।

University Employees Pay Scale: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विश्वविद्यालय कर्मचारियों का वेतनमान बढ़ाए जाने का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने संस्था को सक्षम और समर्थ बनाने पर जोर दिया। कहा, सभी विश्वविद्यालय अपने यहां चिकित्सा महाविद्यालय भी शुरू करें। अस्पताल संचालन के लिए शासन स्तर से हर संभव मदद दी जाएगी। 

भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में पेंशनर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार ( 28 मार्च) को मुख्यमंत्री यादव को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, सभी विश्वविद्यालयों को अपने यहां मेडिकल कॉलेज शुरू करें। सरकार इसमें हर संभव मदद करेगी। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सर्वाधिक खर्च अस्पताल संचालन पर आता है। जिस पर सरकार सहयोग करेगी। अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों का वेतन भी सरकार देगी। वहीं मेडिकल कॉलेज में परीक्षा फीस लेने का अधिकार विश्वविद्यालय को होगा। इस राशि से विश्वविद्यालय में विकास कार्य कराए जा सकेंगे। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, विश्वविद्यालयों में सभी तरह के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं। इसके उनकी आय बढ़ेगी और तिजोरी से नोट निकलने लगेंगे। इस धन का सदुपयोग कर विश्वविद्यालय समर्थ और उद्देश्यपरक बनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य को अच्छे से अच्छा राज्य बनाएंगे और नंबर वन के स्थान पर पहुंचाएंगे।

विश्वविद्यालय के पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सम्मान समारोह के बाद मीडिया से भी चर्चा की। कहा, हमारी कैबिनेट ने विश्वविद्यालय कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की राशि देने का फैसला लिया है। 50 प्रतिशत राशि विवि देगा। शेष राशि सरकार देने को तैयार है। 

सीएम मोहन यादव ने विश्वविद्यालय के पेंशनर्स, अधिकारी और कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि कोई कठिनाई नहीं आने देंगे। सभी शासकीय विश्वविद्यालय आगे बढ़ें, नए-नए कोर्स खोलें, उन्नति करें, नए कोर्सों के माध्यम से विश्वविद्यालय समर्थ और स्वावलंबी बनाएं।  
 

Similar News