Ladli Behna Yojana: MP की 1.29 करोड़ 'लाड़ली बहनों' के खातों में सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए ₹1576 करोड़

मध्यप्रदेश की 1.29 करोड़ 'लाड़ली बहनों' को CM मोहन यादव ने शनिवार को तोहफा दिया। मंडला में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन ने सिंगल क्लिक से बहनों के बैंक खातों में ₹1576 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। साथ ही 134 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी।

Updated On 2024-02-10 16:17:00 IST
सीएम पहुंचे मंडला। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन करने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'लाड़ली बहनों' को फिर एक बार तोहफा दिया है। प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में ₹1576 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। शनिवार को मंडला में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने लाड़ली बहना योजना की 9वीं किस्त महिलाओं के खाते में डाली। मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव ने दूसरी बार लाड़ली बहनों को तोहफा दिया है। इसके अलावा सीएम मोहन ने मंडला में 134 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।  


आयुर्वेदिक और एक्सीलेंस कॉलेज खोला जाएगा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंडला को कई सौगाते दीं हैं। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि आदिवासी बालक बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाएं जाएंगे। नवीन आईटीआई खोला जाएगा, जिससे भविष्य में रोजगार के द्वार खुलेंगे। सीएम ने कहा कि मंडला में नवीन हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल भवन, हॉस्टल, रोड एवं 11 करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन बनेगा। 134 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य होंगे। मंडला में आयुर्वेदिक कॉलेज भी खुलेगा। मंडला में 1 एक्सीलेंस कॉलेज भी खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में माताओं-बहनों को देवी के रूप में मान, सम्मान दिया जाता है। इसीलिए हमारे यहां भगवान के नाम से पहले देवी का नाम लेने की परंपरा है।  

सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में डाले 340 करोड़ 
सीएम मोहन यादव ने मंडला में आयोजित कार्यक्रम में 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में  ₹1576 करोड़ ट्रांसफर किए। साथ ही 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में ₹340 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से डाली।  इस मौके पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके मौजूद रहीं। 

मई 2023 में शुरू हुई थी लाड़ली बहना योजना
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में मई 2023 में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 21 से 60 साल तक महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए देने का फैसला किया था। इसके बाद साल 2023 में ही रक्षाबंधन पर इस राशि को 1 हजार से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। यह राशि हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खाते में जारी की जाती है। इस बार 9वीं बहनों को मिलेगी।

लाड़ली बहनों के लिए 1 हजार 648 करोड़ का प्रावधान
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अनुपूरक बजट पेश किया। द्वितीय अनुपूरक बजट 2023-24 के लिए कुल 30,265.15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के लिए 1 हजार 648 करोड़ का बजट रखा है। 

Similar News