सादगी की मिसाल: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष VD शर्मा ने बूथ कार्यकर्ताओं संग सुनी PM मोदी के मन की बात, ठेले पर चाय पी और UPI पेमेंट
सादगी की मिसाल: मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा इन दिनों संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर हैं। वहां उन्होंने सादगी और जागरूकता का परिचय दिया।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-01-28 16:56:00 IST
Example of simplicity: भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार सुबह पन्ना जिले में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानममंत्री मोदी के मन की बात की सुनी। इसके बाद कटनी जिले में पार्टी पदाधिकारियों के साथ चाय चुस्की ली। इतना ही नहीं ठेले पर चाय पीने के बाद भाजपा अध्यक्ष ने दुकानदार से चर्चा कर उसकी परेशानी सुनी और यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेंमेट कर कैशलेस इंडिया का संदेश दिया।
खुल्ले पैसों की वजह से होने वाली उधारी अब UPI के कारण हुई बंद, पन्ना में चाय की दुकान चला रहे सुरेंद्र रैकवार जी ने बताये UPI के फायदे। #TabhiTohSabModiKoChunteHai pic.twitter.com/cn9Jw0Jqvi
— VD Sharma (@vdsharmabjp) January 28, 2024