JP Nadda Rally MP: जेपी नड्‌डा का जबलपुर दौरा, कहा- मोदी जी ने परिवारवाद, जातिवाद को समाप्त किया, अब शहडोल में सभा

JP Nadda Visit MP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को जबलपुर पहुंचे। उनका मध्यप्रदेश का 2 दिवसीय दौरा है। जबलपुर के बाद वे शहडोल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Updated On 2024-04-02 14:57:00 IST
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।

JP Nadda Visit MP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को जबलपुर पहुंचे। उनका मध्यप्रदेश का 2 दिवसीय दौरा है। जबलपुर के बाद वे शहडोल पहुंचकर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वे जबलपुर के भाजपा कार्यालय में जबलपुर कलस्टर के कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। लोकसभा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हैं। यहां वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी लेंगे। बैठक के बाद जबलपुर में ही रात्रि विश्राम भी करेंगे। बता दें कि नड्डा की ससुराल भी जबलपुर में ही है। वे पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी के दामाद हैं। अगले दिन बुधवार को महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए उज्जैन जाएंगे। 

कई लोकसभा सीट की जानकारी लेंगे
बुधवार को नड्डा इंदौर में कलस्टर की कोर कमेटी बैठक में शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर और मंडला लोकसभा सीट के बारे में भी जानकारी लेंगे। 

नड्‌डा का मंगलवार का कार्यक्रम
दोपहर 1 बजे जबलपुर से शहडोल जाएंगे।
शाम 4 बजे शहडोल से जबलपुर वापस आएंगे।
शाम 5 बजे शहीद स्मारक (जबलपुर) में सभा को संबोधित करेंगे।
शाम 6 बजे भाजपा कार्यालय जबलपुर में संभागीय कलस्टर प्रभारियों की कोर कमेटी बैठक में शामिल होंगे।
शाम 7 बजे पद्मश्री डॉ. एमसी डाबर से घर जाकर मुलाकात करेंगे।

Similar News