Bhopal Mayor Video: भोपाल में मेयर के सामने कान पकड़कर शर्मिंदा हुआ युवक, फिर लिया स्वच्छता का संकल्प, जानें पूरा मामला
Bhopal Mayor Viral Video: मध्य प्रदेश में इन दिनों नमामि गंगे अभियान चल रहा है। इसके तहत नदी तालाबों सहित अन्य जलस्रोतों को निर्मल बनाने नेता-अधिकारी व जागरूक लोग श्रमदान करते हैं। शुक्रवार सुबह युवक भोपाल के छोटे तालाब में कचरा फेंक रहा था, महापौर मालती राय ने क्लास लगा दी।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-06-08 17:14:00 IST
Bhopal Mayor Viral Video: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां महापौर मालती राय ने एक युवक को कचरा फेंकते रंगेहाथ पकड़ लिया। मेयर ने टोंका तो युवक घबरा गया और कान पकड़कर खुद को शर्मिंदा महसूस करते हुए दोबारा ऐसी गलती न करने की कसम खाई।
वीडियो देखें...
भोपाल की महापौर मालती राय हैं...तालाब में कचरा फेंकते युवक दिखा तो क्लास लगा दी...फिर देखिए.. pic.twitter.com/HWHU4DOAK6
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) June 8, 2024