Ayodhya Ram Mandir : प्राण-प्रतिष्ठा से पहले MP में 11 दिवसीय महोत्सव, मंत्री, मुख्यमंत्री और BJP नेताओं ने मंदिरों में लगाई झाडू
Cleanliness campaign in Madhya Pradesh : अयोध्या में राम मंदिर बनने की खुशी में रविवार को मप्र के भाजपा नेताओं ने प्रदेश की प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई की। आमजन से भी भगवान राम के इस महोत्सव में शामिल होने की अपील की।
Cleanliness campaign in Madhya Pradesh : अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले मध्यप्रदेश में 11 दिवसीय महोत्सव शुरू किया गया है। रविवार को भाजपा नेताओं व मंत्रियों ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई कर आमनज को स्वच्छता संदेश दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पन्ना के बलदेव मंदिर में झाड़ू लगाई।
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री तोमर ने कुछ इस तरह की मंदिर की सफाई pic.twitter.com/e1hMWcOZlJ
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) January 14, 2024
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जमवाल ने भोपाल में की सफाई
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल एवं भोपाल विधायक भगवानदास सबनानी ने रविवार को भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड स्थित राम मंदिर परिसर में साफ-सफाई की। मंदिर परिसर की धुलाई कर पोछा भी लगाया।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना के बलदेव मंदिर में लगाया पोंछा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पवित्र नगरी पन्ना के बलदेव मंदिर में साफ सफाई की। स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ उन्होंने मंदिर परिसर की धुलाई की और फिर पोछा लगाया।