मध्यप्रदेश में अयोध्या सा उत्साह: भोपाल के इन मंदिरों में विशेष अनुष्ठान,  प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भजन-कीर्तन और महाआरती 

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी भोपाल भी बन रहा है। इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने राजधानी के मंदिरों में खास कार्यक्रम किए गए हैं।  

Updated On 2024-01-22 11:07:00 IST
प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हरियाणा में आज हर तरफ राम ही राम।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की धूम है। अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में सोमवार दोपहर 12 बजे रामलला की  प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए भोपाल के मंदिरों से भी विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए हैं। आनंद नगर राम मंदिर, प्रियंका नगर, बावड़िया कला, करोंद सहित अन्य मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। बावड़िया कला स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर रामचरित मानस का सामूहिक गायन किया जा रहा है। 

सिद्ध हनुमान मंदिर में श्रीराम धुन मानस पाठ 
श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर भोपाल के बावड़िया कला स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हवन-भूजन के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। इससे पहले समाजसेवी पंडित राम शुक्ला और अन्य ने मंदिर की साफ-सफाई की। मंदिर को सजाया। पं राम शुक्ला ने बताया, अयोध्या में जिस से समय रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है, ठीक उसी समय सिद्ध हनुमान मंदिर में भगवान राम की आरती की जाएगी। सभी भक्त मिलकर भगवान राम का सुमिरन और रामचरितमानस का गायन करेंगे।  

भोपाल के किस मंदिर में क्या कार्यक्रम 

  • करोंद के बैरसिया रोड कपिला स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। आकर्षक प्रतिमा मंगाई गई है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह शुभारंभ हो चुका है। कुछ ही दिन में विधि-विधान से मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 21 जनवरी को भगवान का नगर भ्रमण कराया गया था। 
  • कोलार के खेड़ापति मारुति नंदन हनुमान मंदिर में भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इससे पहले भजन-कीर्तन और संगीतमय सुंदरकांड के कार्यक्रम हुए।  कलश यात्रा निकाली गई। हवन-पूजन के राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
  • आनंद नगर में भव्य राम मंदिर मंदिर बनकर तैयार है। ढाई करोड़ से बने इस मंदिर का शुभारंभ सोमवार को उसी समय होना है, जब अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। इससे पहले मंदिर में भजन प्रतियोगिताएं हुईं। रविवार को 11 हजार कलशों के साथ भव्य शोयायात्रा निकाली गई।  
  • विष्णु हाईटेक सिटी स्थित मंदिर में सोमवार दोपहर उसी समय प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जब अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 20 रविवार को नगर भ्रमण और कलशयात्रा निकाली गई थी।  
  • भेल काकड़ा अभिनव होम्स के पास स्थति अखिलेश्वर महादेव मंदिर में रामकथा आयोजित की गई है। सोमवार दोपहर यहां भी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। मंदिर में हवन-पूजन का कार्यक्रम जारी है। 
  • नेहरू नगर स्थित मनकामेश्वरी मंदिर में भी प्राण प्रतिष्ठा का उत्वस जारी है। 22 जनवरी को राधा कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इससे पहले पूजा अर्चना और महाआरती होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। 
  • सिद्धेश्वर शिव राम मंदिर में पल्लवी नगर उत्सव समिति ने चार दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को ध्वज यात्रा शुरू हो गया है। यहां माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
  • बैरागढ़ स्थित साईं बाबा रेसीडेंसी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कैलाश नगर शिव मंदिर में इसका समापन हुआ। मंयक पथरोड, अभिषेक तिवारी, चरनदास बैरागी, महेंद्र  सिंह,विकास उपाघ्‍याय, नितिन शर्मा,विशाल मालवीय,  मेहुल मारन सहित 800 रामभक्त शामिल हुए। सोमवार को भजन-कीर्तन और अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा जा रहा है। 
    Bhopal Baragar shobha yatra
Tags:    

Similar News