प्रेमी ने छोड़ा तो बौखला गई महिला: आधी रात को सज-धजकर लोगों के घरों के बाहर करने लगी बड़ा कांड, जानकर रह जाएंगे दंग

Real story like 'Stree' movie: एमपी के ग्वालियर में अजीब मामला सामने आया है। महिला को उसका प्रेमी छोड़कर चला गया तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाई। प्रेमी की तलाश में रात के अंधेरे में महिला ऐसी हरकत करने लगी कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

Updated On 2024-06-12 23:00:00 IST
Real story like 'Stree' movie

Real story like 'Stree' movie: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बॉलीवुड मूवी 'स्त्री' की स्टोरी की तरह रियल घटना सामने आई है। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का प्रेमी उसे छोड़कर चला गया। प्रेमी से दूर होने का दर्द महिला बर्दाश्त नहीं कर पाई और अजीब हरकत करने लगी। रात के अंधेरे में सज-धजकर महिला लोगों के घरों के बाहर पहुंचकर रोने की आवाज निकालती। कभी डोर बेल बजाकर लोगों को बाहर बुलाती है। दहशत में जी रहे लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मामले का जब खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई।

पढ़िए...मूवी 'स्त्री' की तरह रियल स्टोरी 
एक्टर राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर बॉलीवुड मूवी 'स्त्री' में रात के अंधेरे में एक स्त्री के डर से सन्नाटा पसर जाता है। लोग घरों में कैद हो जाते हैं। उस स्त्री को भगाने के लिए लोगों ने अपने घरों के बाहर नारे 'ओ स्त्री कल आना...' तक लिख दिए थे। रियल लाइफ में एक ऐसी घटना ग्वालियर में सामने आई है। 

रात के अंधेरे में महिला की दस्तक 
ग्वालियर थाना इलाके के चंदन नगर में पिछले कुछ दिन से सजी-धजी एक महिला आधी रात के वक्त दिखाई दे रही थी। महिला रात के अंधेरे में चंदन नगर के घरों के बाहर पहुंचकर घर के दरवाजे पर लगी डोर बेल को बजाती। घर के लोगों को बाहर बुलाती। कभी-कभी यह स्त्री रोने की आवाज भी निकालती। 

सीसीटीवी में कैद हो गई महिला 
महिला के बारे में जब लोगों को जानकारी लगी तो डर गए। दहशत के कारण डोर बेल सुनने के बावजूद भी घरों से बाहर नहीं निकले, लेकिन यह रहस्यमयी स्त्री घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए। 

पुलिस  पूछताछ में हुआ खुलासा 
पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। रहस्यमयी स्त्री  के चंदन नगर में घूमने से लोग काफी सहम गए थे। पूरे इलाके में 'स्त्री' फिल्म की चर्चा होने लगी थी। पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया तो लोगों ने चैन की सांस ली।   

Similar News