IFS promotion: मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए भारतीय वन सेवा के 7 अधिकारी, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश के 7 IFS अधिकारी पदोन्नत कर वन संरक्षक से मुख्य वन संरक्षक बनाए गए हैं। प्रमोशन सूची में राखी नंदा, राजेश खरे, संजीव झा, व राजेश राय का नाम भी है।

Updated On 2025-01-10 22:37:00 IST
IFS promotion: मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए भारतीय वन सेवा के 7 अधिकारी, देखें लिस्ट

IFS promotion list in MP: मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) के 7 अधिकारियों को पदोन्नत किया। यह IFS अधिकारी वन संरक्षक से मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए हैं। प्रमोशन पाने वाले सभी IFS 2007 बैच के अधिकारी हैं। 

पदोन्नत अधिकारियों की लिस्ट

  • राखी नंदा (भावसे- 2007):  सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम  की क्षेत्र संचालक राखी नंदा को वन संरक्षक पद से मुख्य वन संरक्षक के पद पदोन्नत किया गया है। उनकी पदस्थापना यथावत रहेगी। 
  • राजेश खरे: 2007 बैच के आईएफएस राजेश खरे अभी भोपाल वृत्त में वन संरक्षक हैं। उन्हें भी मुख्य वन संरक्षक के रूप में पदोन्नति मिली है, लेकिन मुख्य भोपाल वृत्त में पदस्थ रहेंगे।
  • संजीव झा: 2007 बैच के आईएफएस संजीव झा मप्र राज्य लघुवनोपज संघ भोपाल में वन संरक्षक है। उन्हें मुख्य वन संरक्षक के तौर पर पदोन्नति दी गई है। 
  • एपीएस सेंगर: 2007 बैच के आईएफएस बालाघाट वन वृत्त में वन संरक्षक हैं। अब मुख्य वन संरक्षक पद की जिम्मेदारी संभलेंगे। 

  • राजेश कुमार: 2007 बैच के आईएफएस राजेश कुमार रीवा वन वृत्त में वन संरक्षक हैं। उन्हें मुख्य वन संरक्षक रूप में प्रमोशन मिला है। 

  • रमेश गणावा: 2007 बैच के आईएफएस रमेश गणावा खंडवा वृत्त  वन संरक्षक हैं। पदोन्नत कर मुख्य वन संरक्षक बनाए गए हैं। 

  • एमआर बघेल: 2007 बैच के आईएफएस एमआर बघेल उज्जैन वृत्त में वन संरक्षक हैं। पदोन्नति के बाद मुख्य उज्जैन वन संरक्षक बनाए गए हैं। 

 

Similar News