MP राष्ट्रीय सम्मान 2025: प्रसून जोशी, संजय लीला भंसाली को किशोर कुमार अवार्ड, सोनू निगम समेत 8 हस्तियां होंगी सम्मानित
मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने 2024-25 के राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की। प्रसून जोशी, संजय लीला भंसाली, सोनू निगम और शंकर-एहसान-लॉय को प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स मिलेंगे। जानें पूरी लिस्ट।
प्रसून जोशी, संजय लीला भंसाली को किशोर कुमार अवार्ड, सोनू निगम समेत 8 हस्तियां होंगी सम्मानित
Kishore Kumar Award: मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने वर्ष 2024 और 2025 के 8 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की है। 2024 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्रसून जोशी (दिल्ली) को और 2025 का संजय लीला भंसाली (मुंबई) को दिया जाएगा। इसके साथ ही 2024 का लता मंगेशकर सम्मान शंकर-एहसान-लॉय को और 2025 का सोनू निगम को दिया जाएगा।
राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2024 आनंदधाम, भोपाल को और 2025 पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम, पुणे को दिया जाएगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान, राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान, राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान और राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान के विजेताओं की भी घोषणा की गई है।
राष्ट्रीय सम्मान विजेताओं की सूची (2024–2025)
पुरस्कार | वर्ष 2024 | वर्ष 2025 |
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान | गीत लेखन: प्रसून जोशी, दिल्ली | निर्देशन: संजय लीला भंसाली, मुंबई |
राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान | संगीत निर्देशन: शंकर-एहसान-लॉय, मुंबई | पार्श्व गायन: सोनू निगम, मुंबई |
राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान | आनंदधाम, भोपाल | पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम, पुणे |
राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान | प्रशांत पोळ, जबलपुर | लोकेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल |
राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान | रीता कौशल, ऑस्ट्रेलिया | डॉ. वंदना मुकेश, इंग्लैंड |
राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान | डॉ. इंदिरा गाजिएवा, रूस | पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे, श्रीलंका |
राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान | डॉ. राधेश्याम नापित, शहडोल | डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे, भोपाल |
राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान | डॉ. के.सी. अजय कुमार, तिरूअनंतपुरम | डॉ. विनोद बब्बर, दिल्ली |
अवार्ड विजेताओं को को क्या मिलेगा?
इन सम्मानों के तहत महात्मा गांधी सम्मान में ₹20 लाख और अन्य सभी में ₹5 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सम्मान समारोह भोपाल, इंदौर और खंडवा में होंगे। कार्यक्रम की तिथियां निम्नानुसार हैं।
- 28 सितंबर 2025: इंदौर (लता मंगेशकर सम्मान)
- 14 सितंबर 2025: भोपाल (सूचना प्रौद्योगिकी, निर्मल वर्मा, फादर बुलके, गुणाकर मुले, हिंदी सेवा)
- 2 अक्टूबर 2025: भोपाल (महात्मा गांधी सम्मान)
- 13 अक्टूबर 2025: खंडवा (किशोर कुमार सम्मान)