नामदेव समाज: प्रांतीय कमेटी का गठन, रामभगत अध्यक्ष बने; सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी

मध्य प्रदेश नामदेव क्षत्रिय एकता परिषद की नई कार्यकारिणी का जबलपुर में गठन हुआ। रामभरत नामदेव बने अध्यक्ष। विवाह सम्मेलन सहित कई योजनाओं पर भी चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर।

By :  Desk
Updated On 2025-08-29 17:04:00 IST

नामदेव समाज: प्रांतीय कमेटी का गठन, रामभगत अध्यक्ष बने 

Namdev Samaj MP State Executive: मध्य प्रदेश नामदेव क्षत्रिय एकता परिषद की साधारण सभा का आयोजन जबलपुर के होटल जश्न, में हुई। इस दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया गया। रामभरत नामदेव प्रांतीय अध्यक्ष और रामप्रकाश नामदेव महामंत्री बनाए गए हैं। कमेटी के सभी 11 पदाधिकारी आमसहमति से चयनित किए गए हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामभरत नामदेव ने बताया कि अभी 11 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई है। जल्द ही इसका विस्तार किया जाएगा। प्रदेश के हर जिले और संभाग के लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा।

प्रांतीय कार्यकारिणी में चयनित पदाधिकारी

  • प्रांतीय अध्यक्ष: रामभरत नामदेव
  • कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष: जेपी वर्मा (सेवानिवृत्त डीएसपी)
  • उप प्रांतीय अध्यक्ष: लक्ष्मण नामदेव
  • महामंत्री: रामप्रकाश नामदेव (जबलपुर)
  • उप महामंत्री: अरविंद कुमार नामदेव (मैहर)
  • कोषाध्यक्ष: प्रदीप नामदेव
  • संयोजक: रवि नामदेव, रामबहोरी नामदेव
  • ऑडिटर: कैलाश नामदेव
  • कार्यकारिणी सदस्य: प्रेमलाल नामदेव, एडवोकेट प्रकाश नामदेव, चंद्रभान नामदेव

विवाह सम्मेलन की तैयारी, मांगे सुझाव 

नामदेव एकता परिषद की साधारण सभा में युवक-युवती परिचय एवं विवाह सम्मेलन की तैयारी पर जरूरी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आयोजन की सुचारू योजना और रूपरेखा तैयार करने जरूरी सुझाव मांगे गए हैं। समाज के लोग व्हाट्सएप नंबर 9301661752, 9424604950 और 7987946493 पर अपने सुझाव मैसेज कर सकते हैं।

विशेष उपस्थिति और मनोनयन

जबलपुर जिला इकाई के अध्यक्ष रूपराम नामदेव ने इस दौरान समाजसेवी शंकरलाल नामदेव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। विजय नामदेव, शंभू प्रसाद नामदेव, मनोज कुमार नामदेव, श्रीकांत नामदेव, अतुल नामदेव सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। मंच का संचालन जे पी वर्मा और रामप्रकाश नामदेव ने प्रभावशाली ढंग से किया गया।

Tags:    

Similar News