MPPSC 2024 रिजल्ट: विजयपुर के देवांशु शिवहरे और सागर के ऋषभ अवस्थी टॉपर; देख लिस्ट
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, विजयपुर के देवांशु शिवहरे टॉपर, ऋषव अवस्थी दूसरे स्थान पर। डिप्टी कलेक्टर के 13 पदों में 5 महिलाएं। देखें पूरी लिस्ट
MPPSC-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉपर देवांशु शिवहरे और ऋषभ अवस्थी।
MPPSC-2024 Topper List: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने शुक्रवार (12 सितंबर 2025) शाम राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। विजयपुर के देवांशु परिहार टॉपर और सागर के ऋषभ अवस्थी सेकेंड टॉपर हैं।
एमपी पीएससी ने डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत अन्य प्रशासनिक पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 110 पदों के लिए हुई इस परीक्षा में 87% वेटेज फॉर्मूले के आधार पर मेरिट तैयार की गई।
देवांशु शिवहरे कौन हैं?
देवांशु शिवहरे श्योपुर जिले के विजयपुर के रहने वाले हैं। एमपीपीएससी परीक्षा-2022 में उनका चयन वाणिज्य-कर निरीक्षक पद पर हुआ था। देवांशु ने इस परीक्षा में 1400 में से 758 अंक अर्जित कर चौथी रैंक हासिल की थी, लेकिन इंटरव्यू में महज 63 अंक मिले थे, लेकिन वह इसे हतोत्साहित नहीं हुए, बल्कि अपनी तैयारी जारी रखी। उनका अगला लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) बनना है।
डिप्टी कलेक्टर में टॉपर्स की सूची
डिप्टी कलेक्टर के 13 पदों के लिए जारी मेरिट लिस्ट में 5 महिलाएं शामिल हैं। विजयपुर के देवांशु शिवहरे ने 1685 में से 953 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि, सागर के ऋषव अवस्थी ने 945.50 अंकों के साथ सेकेंड टॉपर हैं।
प्लाटून कमांडर थे ऋषव के पिता
ऋषव अवस्थी सागर जिले के देवरी तहसील के रहने वाले हैं। इंदौर के जीएसीसी कॉलेज से उन्होंने बीए और एमए करने के बाद PSC की तैयारी शुरू की। पहले ही प्रयास में मेन्स और इंटरव्यू पास कर डिप्टी कलेक्टर बन गए। ऋषव के पिता रिटायर्ड होमगार्ड प्लाटून कमांडर और मां गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय संघर्ष, निरंतरता और आत्मविश्वास को दिया।
टॉप चयनित कैंडिडेट
- देवांशु शिवहरे: अनारक्षित वर्ग
- ऋषव अवस्थी: ईडब्ल्यूएस वर्ग
- अंकित: अनुसूचित जाति
- शुभम: अन्य पिछड़ा वर्ग
- हर्षिता दवे: महिला, अनारक्षित
क्या करें अभ्यर्थी?
उम्मीदवार MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट (www.mppsc.mp.gov.in) (www.mppsc.mp.gov.in) पर जाकर चयन सूची देख सकते हैं। परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण तैयार रखें।
चयन प्रक्रिया का टाइमलाइन
- नोटिफिकेशन: 30 दिसंबर 2023
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2024
- प्रारंभिक परीक्षा: 21-26 अक्टूबर 2024
- मुख्य परीक्षा परिणाम: 5 मार्च 2025
- साक्षात्कार: 18-29 अगस्त 2025
- अंतिम चयन सूची: 12 सितंबर 2025
इस परीक्षा के जरिए विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी पदों पर नियुक्तियां होंगी। चयन सूची में सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस सभी श्रेणियों को प्रतिनिधित्व मिला है, जो समावेशी चयन प्रक्रिया को दर्शाता है। चयनित अभ्यर्थियों में योग्यता और मेहनत का शानदार समन्वय देखने को मिला।