MP Transfer: नगरीय निकायों में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, CMO से भृत्य तक 68 अधिकारी-कर्मचारी बदले; देखें सूची

मध्य प्रदेश नगरीय विकास विभाग ने 17 जून को अधिकारियों-कर्मचारियों के थोकबंद तबादले किए। ट्रांसफर लिस्ट में CMO से लेकर भृत्य तक 68 नाम शामिल हैं। जानें पूरी जानकारी।

Updated On 2025-06-17 17:18:00 IST

नगरीय निकायों में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, CMO से लेकर भृत्य तक 68 अधिकारी बदले, देखें सूची 

MP Transfer List: मध्य प्रदेश में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा एक बार फिर व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। मंगलवार, 17 जून 2025 को विभाग द्वारा करीब 70 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया। यह आदेश उप सचिव प्रमोद शुक्ला द्वारा जारी किया गया, जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) और प्रभारी अधिकारियों के नाम प्रमुखता से शामिल हैं।

ट्रांसफर लिस्ट में एक दर्जन से अधिक नगर पालिकाओं के प्रमुख प्रशासनिक पदों पर पदस्थापना की गई है। यह तबादले राज्यभर के शहरी प्रशासन में प्रशासनिक गति और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

MP Transfer: इन अधिकारी कर्मचारियों के तबादले 

  1. किरण रंहगडाले सीएमओ, नगर परिषद टिमरनी हरदा से नगर परिषद औबेदुल्लागंज जिला रायसेन
  2. अदिति पटेल, सहायक ग्रेड-3 नगर पालिक निगम सिंगरौली से नगर निगम भोपाल
  3. दिशा डेहरिया, राजस्व उप निरीक्षक, नगर पालिका वारासिवनी से नगर परिषद चौरई
  4. अक्षत बुंदेला, सीएमओ, नगर पालिका शहडोल से सहायक संचालक नगरीय प्रशासन भोपाल
  5. प्रीति यदुवंशी, स्वच्छता निरीक्षक, नगर निगम इंदौर से नगर निगम भोपाल
  6. एच.एम.श्रीवास्तव, सहायक राजस्व अधिकारी नगर निगम सतना से सिंगरौली     







हाल ही में हुआ था एक और तबादला आदेश जारी
दो दिन पहले ही नगरीय विकास विभाग द्वारा 14 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया था। उस सूची में कई अधिकारियों को नवीन पदस्थापन स्थलों पर भेजा गया था, जिससे संकेत मिल रहे थे कि यह एक व्यापक पुनर्संरचना का हिस्सा है।


प्रशासनिक सर्जरी का उद्देश्य
विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थानांतरण प्रक्रिया नगरीय विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, स्मार्ट सिटी मिशन, और नवीन शहरी प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के उद्देश्य से की जा रही है। राज्य सरकार का फोकस शहरी प्रशासन की दक्षता बढ़ाने और योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर है।

Tags:    

Similar News