MP News Live Today 9 July 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live: मध्य प्रदेश की बुधवार (9 जुलाई) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, ट्रांसफर, अपराध, मौसम, और अन्य खबरों पर नजर।

Updated On 2025-07-10 07:46:00 IST

मध्य प्रदेश की शुक्रवार (11 जुलाई) की बड़ी और ब्रेकिंग खबरें। 

MP News Live Today 9 July 2025: मध्य प्रदेश में बुधवार (9 जुलाई) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 9 July 2025 ताज़ा अपडेट्स 

Live Updates
2025-07-09 08:19 IST

भोपाल में थार ने ई-रिक्शा ड्राइवर को कुचला 
भोपाल के सुभाष नगर में तेज रफ्तार थार (SUV) ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर दो बाइक, एक ऑटो और एक इनोवा को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो और इनोवा दोनों पलट गए। हादसे में ई-रिक्शा चला रहे 55 वर्षीय खैरउल्लाह नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल हैं।

2025-07-09 08:17 IST

बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट बुधवार सुबह 4 बजे खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। भगवान महाकाल का त्रिपुंड चंद्र और त्रिनेत्र अर्पित कर दिव्य शृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। साथ ही शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भोले बाबा का ड्रायफ्रूट से आकर्षक श्रृंगार किया गया।

2025-07-09 08:13 IST

40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर करेंगे 
मध्यप्रदेश के करीब 40 हजार बैंककर्मी बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। वे अपनी 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में हड़ताल करेंगे। इससे प्रदेश की करीब साढ़े 8 हजार शाखाओं में कामकाज पर असर पड़ेगा। ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने केंद्रीय श्रमिक संगठनों की मांगों का समर्थन करते हुए बैंकिंग उद्योग एवं बैंककर्मियों की मांगों को लेकर अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। 

2025-07-09 08:11 IST

MP का मौसम
मध्यप्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। अब तक औसत 14 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 74% ज्यादा है। मौसम विभाग ने बुधवार को पन्ना, सतना, रीवा, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, सिवनी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, शिवपुरी, ग्वालियर, सीहोर, गुना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, अशोकनगर, भिंड, छतरपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, कटनी, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश हो सकती है। इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, श्योपुर, हरदा समेत अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

Tags:    

Similar News