MP News Live Today 8 July 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live: मध्य प्रदेश की मंगलवार (8 जुलाई) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, ट्रांसफर, अपराध, मौसम, और अन्य खबरों पर नजर।

Updated On 2025-07-09 08:16:00 IST

MP News Live Today 8 July 2025

MP News Live Today 8 July 2025: मध्य प्रदेश में मंगलवार (8 जुलाई) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 8 July 2025 ताज़ा अपडेट्स 

Live Updates
2025-07-08 15:12 IST

अशोक नगर में कांग्रेस का सत्याग्रह, ट्रैक्टर से गिरफ्तारी देने पहुंचे पटवारी    

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने मंगलवार को 'न्याय सत्याग्रह' के तहत प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ट्रैक्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जब पुलिस ने उनका ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की, तो वहां मौजूद कांग्रेस विधायक रामबाई परमार भड़क गईं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "अगर बीजेपी का बिल्ला लगा लेंगे तो कोई नहीं रोकेगा।"

कांग्रेस का यह प्रदर्शन राज्य में कथित भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर था। पार्टी नेताओं ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताने पर भी उन्हें रोका जा रहा है।


2025-07-08 10:34 IST

उज्जैन के युवक ने मोबाइल गेमिंग में जीते ₹1.25 करोड़ 
उज्जैन के 20 साल के युवक ने मोबाइल गेमिंग में 1 करोड़ 25 लाख की इनामी राशि अपने नाम की है। युवक का नाम आर्यन चौहान है, उसने अपनी 4 सदस्यीय टीम के साथ मिलकर BGMI (बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया) प्रो सीरीज 2025 (BMPS) का फाइनल जीता है। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले दिल्ली में 4 से 6 जुलाई तक हुआ था। इसमें देश की टॉप 16 गेमिंग टीमें शामिल थीं। आर्यन की टीम में उज्जैन के अलावा देवास, सूरत और रांची के खिलाड़ी थे। अब टीम सऊदी अरब में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। कुल पुरस्कार राशि लगभग 605 करोड़ रुपए है। 

2025-07-08 08:09 IST

बागेश्वर धाम में धर्मशाला की दीवार गिरी, श्रद्धालु की मौत 
छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में मंगलवार तड़के धर्मशाला की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि 11 घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों के परिजन ने बताया कि वे धर्मशाला में सो रहे थे, अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर आ गिरी।

2025-07-08 08:08 IST

यूथ कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग 
मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनाव चल रहे हैं। 20 जून से शुरू हुई मेंबरशिप और वोटिंग प्रक्रिया 19 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव से लेकर जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष पदों के लिए युवा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। पहली बार यूथ कांग्रेस के चुनाव ऑनलाइन मोड पर हो रहे हैं। यानी मोबाइल एप से मेंबर बनाकर वोटिंग कराई जा रही है। सोमवार तक 7 लाख 54 हजार मेंबर बनाए जा चुके हैं। सदस्यता के लिए 50 रुपए फीस तय की गई है।  

2025-07-08 08:07 IST

MP में आज का मौसम 
मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया समेत कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सीहोर, हरदा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, कटनी, डिंडौरी, उमरिया में भारी बारिश हो सकती है।

Tags:    

Similar News