MP News Live Today: मध्य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें- एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live: मध्य प्रदेश की गुरुवार (12 जून) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, ट्रांसफर, अपराध, मौसम, और अन्य खबरों पर नजर।

Updated On 2025-06-13 09:59:00 IST

MP News Live Today: मध्य प्रदेश में गुरुवार (12 जून) को कहा क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 12 June 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates
2025-06-12 11:24 IST

सतना: जंगली सूअर के हमले से मौत
सतना के कोटर थाना क्षेत्र के खोहर अंतरहार में गुरुवार सुबह 5 बजे जंगली सूअर ने चार लोगों पर प्राण घातक हमला कर दिया। घटना में मौहार निवासी ददोली पाल की मौत हो गई। जबकि, बाबूलाल पाल पिता रामकुमार पाल (26) मौहार, सकुंतला सोधिया पति मुन्ना सोधिया (50) रखौधा, देवेन्द्र पटेल पिता शियासरण (30) घटवेलवा घायल हैं। कोटर पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

2025-06-12 11:23 IST

सीएम मोहन यादव आज लेंगे बैठक 
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार सुबह 11 बजे सुशासन भवन पहुंचेंगे। सुशासन भवन में मुख्यमंत्री मोहन बैठकें लेंगे। शाम 6 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। प्रोफेशनल्स मीट संकल्प से सिद्धि अभियान में होंगे शामिल। 

2025-06-12 11:21 IST

भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव
भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (12001) पर बुधवार रात दतिया और सोनागिर रेलवे स्टेशन के बीच अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन के C-3 कोच पर पत्थर फेंके गए, जिससे कोच की खिड़की के शीशे टूट गए। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद यात्रियों ने टूटे शीशों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए, जो तेजी से वायरल हो गए। 

2025-06-12 11:17 IST

मध्यप्रदेश में बनेंगे कामधेनु निवास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित गौवंश की आश्रय समस्या के निराकरण के लिए स्थाई समाधान निकाला गया है। अब प्रदेश में कामधेनु निवास (स्वावलंबी गौशाला) स्थापित होगी। यहां बड़ी संख्या में गौवंश की देखभाल की जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा 'मध्यप्रदेश राज्य में स्वावलंबी गौशालाएं (कामधेनु निवास) स्थापना की नीति 2025' को स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है।

2025-06-12 11:16 IST

सिपाही ने फांसी लगाकर की खुदकुशी 
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पदस्थ एक सिपाही के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिपाही ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक आरक्षक भानु प्रताप राजावत एएसपी (ASP) कार्यालय में पदस्थ था। सिपाही ने महाराजपुरा पुलिस लाइन के क्वार्टर में फांसी लगाई है। सिपाही के सुसाइड करने का कारण अज्ञात है।

2025-06-12 11:12 IST

प्रभारी मंत्री शुक्ल का सागर दौरा
मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल गुरुवार को सागर प्रवास पर रहेंगे। मंत्री शुक्ल सुबह 11 बजे सागर पहुंचकर सरस्वती शिशु मंदिर मोतीनगर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12.30 बजे होटल रामसरोज पैलेस में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे होटल दीपाली में आयोजित खुरई विधानसभा के मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। शाम 4 बजे संभागीय भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों पर आधारित प्रियदर्शनी का उद्घाटन कर प्रबुद्ध जन संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

2025-06-12 11:12 IST

MP में आज कैसा रहेगा मौसम
मध्यप्रदेश में 12-13 जून को भीषण गर्मी रहेगी। गुरुवार को ग्वालियर, चंबल-सागर संभाग के 12 जिलों में लू चलने की संभावना है। इनमें से 7 जिले-भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून की एंट्री 15 जून को हो सकती है। बता दें कि बुधवार को भोपाल में 42.6 डिग्री, इंदौर में 41.6 डिग्री, उज्जैन में 42.8 डिग्री और जबलपुर में तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags:    

Similar News