MP में आज कैसा रहेगा मौसममध्यप्रदेश में 12-13 जून... ... मध्य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें- एक क्लिक में पढ़ें

MP में आज कैसा रहेगा मौसम
मध्यप्रदेश में 12-13 जून को भीषण गर्मी रहेगी। गुरुवार को ग्वालियर, चंबल-सागर संभाग के 12 जिलों में लू चलने की संभावना है। इनमें से 7 जिले-भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून की एंट्री 15 जून को हो सकती है। बता दें कि बुधवार को भोपाल में 42.6 डिग्री, इंदौर में 41.6 डिग्री, उज्जैन में 42.8 डिग्री और जबलपुर में तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Update: 2025-06-12 05:42 GMT

Linked news