MP News 25 July 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live: मध्य प्रदेश की शुक्रवार (25 जुलाई) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।

Updated On 2025-07-26 08:09:00 IST

MP News 25 July 2025

MP News Live Today 25 July 2025: मध्य प्रदेश में शुक्रवार (25 जुलाई) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 25 July 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates
2025-07-25 21:04 IST

कांग्रेस विधायक पर थर्ड डिग्री टॉर्चर का लगा आरोप
मध्य प्रदेश के रीवा में एक युवक ने कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है। युवक का नाम अभिषेक तिवारी है। उसका कहना है कि विधायक ने लाठियों से पीटा। इसके बाद गुर्गों से भी पिटवाया। पुलिस थाने पहुंचा तो पुलिस ने शिकायत भी दर्ज नहीं की।

2025-07-25 19:39 IST

पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को मिली धमकी
पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। 25 जुलाई को सुबह एक नंबर से उन्हें कॉल आया। फोन करने वाले शख्स ने कहा- गोविंद सिंह तू जल्दी मरने वाला है, तेरा घर भी तोड़ दिया जाएगा। धमकी भरे कॉल के बाद डॉ. गोविंद सिंह ने डीजीपी से लिखित शिकायत की है।

2025-07-25 17:40 IST

NEET UG की परीक्षा देने वाले छात्रों की याचिका खारिज
बिजली गुल होने से प्रभावित हुए NEET-UG 2025 के अभ्यर्थियों द्वारा रि-एग्जाम की मांग वाली दो याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दीं। कोर्ट ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की खंडपीठ के उस फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

2025-07-25 15:55 IST

विधानसभा स्पीकर के बंगले में भरा पानी
मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 19 जिलों में अति भारी और 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। ग्वालियर में सुबह तेज बारिश हुई। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सरकारी बंगले में पानी भर गया।

2025-07-25 14:53 IST

राज्यमंत्री ने की हमीदिया हॉस्पिटल का नाम बदलने की मांग
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में शुक्रवार को मॉडर्न MRI और CT स्कैन यूनिट की शुरुआत हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश हेल्थ सेक्टर में अब राष्ट्रीय मॉडल बन रहा है। वहीं, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने हमीदिया अस्पताल का नाम बदलने की मांग करते हुए कहा, भोपाल रियासत के नवाब हमीदुल्ला ने भारतीयों पर गोली चलवाई थी। वह देशभक्त नहीं, गद्दार था। ऐसे व्यक्ति के नाम पर कोई भी इमारत या संस्थान नहीं रहना चाहिए।

2025-07-25 08:54 IST

CM मोहन आज क्या करेंगे 
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे हमीदिया अस्पताल जाएंगे। जहां सिटी स्कैन और MRI मशीन का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12 बजे गुना के लिए रवाना होंगे। गुना में कुंभराज वृहद सिंचाई परियोजना के उपलक्ष्य में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे बीनागंज से भोपाल वापस लौटेंगे।

2025-07-25 08:50 IST

ग्वालियर में युवक की सिर में गोली मारकर हत्या 
ग्वालियर में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात करीब 12:45 बजे बहोड़ापुर इलाके में हुई। पुलिस लाइन में तैनात हवलदार राजवीर तोमर का भाई रामस्वरूप तोमर बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पहले रामस्वरूप को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।  

2025-07-25 08:49 IST

यूथ कांग्रेस ने 15 लाख सदस्य बनाए 
मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस ने सदस्य बनाने में रिकार्ड तोड़ा है। पहली बार MP में युवा कांग्रेस ने 15 लाख से ज्यादा बनाए हैं। बीते 20 जून से युवा कांग्रेस की सदस्यता शुरू हुई थी। 19 जुलाई को ये ऑनलाइन मेंबरशिप बंद हो गई। धार में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के लिए सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है।

2025-07-25 08:47 IST

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट 
मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जबलपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, सागर, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सागर, सीहोर, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में भी तेज बारिश होगी। 

Tags:    

Similar News