MP News Live Today 9 July 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live: मध्य प्रदेश की गुरुवार (10 जुलाई) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।

Updated On 2025-07-12 08:10:00 IST

मध्य प्रदेश की शुक्रवार (11 जुलाई) की बड़ी और ब्रेकिंग खबरें। 

MP News Live Today 10 July 2025: मध्य प्रदेश में गुरुवार (10 जुलाई) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 10 July 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates
2025-07-10 08:45 IST

शहडोल : पूर्व विधायक शबनम मौसी पर बाली छीनने का आरोप 

शहडोल जिले के बरगवां अमलाई में देश की पहली किन्नर विधायक शबनम मौसी (Shabnam Mausi) पर सोने की बाली छीनने का आरोप है। भाजपा पार्षद रंजना सोनी के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि वे बधाई लेने आईं थीं, लेकिन रुपयों को लेकर बहस होने लगी। इस बीच शबनम मौसी ने पार्षद की मां के सोने की बाली जबरन निकाल ले गईं। 

2025-07-10 08:40 IST

भंवरपुरा सामुहिक दुष्कर्म: डकैत जंडेल गुर्जर समेत 3 को उम्रकैद 

ग्वालियर के बहुचर्चित भंवरपुरा सामुहिक दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने इनामी डकैत सहित 3 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 21 साल के डकैत जंडेल सिंह गुर्जर, संजीव गुर्जर और आकाश गुर्जर ने इस वारदात को अंजाम दिया था। 

2025-07-10 08:38 IST

ओबीसी आरक्षण: MP के सभी जिलाें विरोध प्रदर्शन  

मध्य प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण की मांग और सरकारी नौकरियों में होल्ड किए गए 13 फीसदी पदों की बहाली के लिए प्रदेश व्यापी आंदोलन का आह्वान किया गया है। ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे। OBC महासभा के इस आंदोलन को अन्य कई संगठनों का समर्थन प्राप्त है।   

2025-07-10 08:34 IST

भोपाल: सांदीपनि स्कूल के नए भवन का लोकार्पण करेंगे CM 

गुरु पूर्णिमा पर गुरुवार 10 जुलाई को सभी स्कूलों में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। सीएम मोहन यादव भोपाल में सांदीपनि स्कूल के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। सीएम इस दौरान साइकिल वितरण भी करेंगे।

Tags:    

Similar News