IPS Transfer: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IG, SP और DIG स्तर पर हुए तबादले; सागर IG बनीं हिमानी खन्ना

मध्य प्रदेश में 8 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। सागर IG का आदेश बदलते हुए चंद्रशेखर सोलंकी की जगह हिमानी खन्ना को सागर जोन का नया IG बनाया गया है।

Updated On 2025-06-05 09:34:00 IST

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IPS अधिकारियों के तबादले।  

IPS Transfer in MP : मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बुधवार (4 जून 2025) देर रात जारी आदेश के अनुसार, 7 आईपीएस अफसरों और एक एसपीएस अधिकारी के तबादले किए गए हैं। इनमें सागर, राजगढ़ और बालाघाट जैसे महत्वपूर्ण जिलों में IG और SP की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

सागर IG का आदेश 3 दिन में बदला
सीनियर आईपीएस चंद्रशेखर सोलंकी 1 जून को सागर IG बनाए गए थे, लेकिन 3 दिन बाद ही उनका आदेश निरस्त कर दिया गया। चंद्रशेखर सोलंकी की जगह महिला सुरक्षा IG रहीं हिमानी खन्ना को सागर रेंज का नया IG नियुक्त किया गया है। हिमानी को JNPA के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

ये रहे प्रमुख बदलाव

  1. राजगढ़ SP: प्रतिनियुक्ति से लौटे अमित तोलानी को नया SP बनाया गया है।
  2. बालाघाट SP: आदित्य मिश्रा को बालाघाट का SP नियुक्त किया गया है।
  3. बालाघाट के पूर्व SP नागेंद्र सिंह को भोपाल की 25वीं वाहिनी विसबल में सेनानी के पद पर भेजा गया है।

DIG लेवल के ट्रांसफर भी

  1. सुनील कुमार पांडे को सागर का नया DIG नियुक्त किया गया है।
  2. डी. कल्याण चक्रवर्ती, जो मंत्री विजय शाह केस की SIT में थे, को छिंदवाड़ा रेंज DIG बनाया गया है।
  3. जबलपुर की एडिशनल SP सोनाली दुबे (SPS) को AIG, PHQ पदस्थ किया गया है।

IPS अधिकारियों की प्रमुख नियुक्तियाँ 

पद 

नाम

सागर IG 

हिमानी खन्ना

राजगढ़ SP 

अमित तोलानी

बालाघाट SP 

आदित्य मिश्रा

सागर DIG 

सुनील कुमार पांडे

छिंदवाड़ा DIG 

डी. कल्याण चक्रवर्ती


सेनानी, भोपाल 

नागेंद्र सिंह

AIG, PHQ 

सोनाली दुबे

बालाघाट और राजगढ़ में नए एसपी 
मध्य प्रदेश गृहमंत्रालय ने राजगढ़ और बालाघाट के एसपी भी बदल दिए। हाल ही में प्रतिनियुक्ति से लौटे IPS अमित तोलानी राजगढ़ के नए एसपी बनाए गए हैं। जबकि, आदित्य मिश्रा बालाघाट पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। दोनों अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में सुधार लाने और पुलिस की कार्यशैली को प्रभावी बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। 

विजय शा​ह मामले की जांच कर रहे IPS का तबादला 
सागर रेंज में  आईजी-डीआईजी दोनों बदल दिए गए। IPS हिमानी खन्ना सागर की आईजी और सुनील पांडे डीआईजी पदस्थ किए गए हैं। मंत्री विजय शा​ह मामले की जांच कर रही एसआईटी में शामिल डीआईजी डी. कल्याण चक्रवर्ती को छिंदवाड़ा डीआईजी पदस्थ किया गया है। बालाघाट एसपी नागेंद्र सिंह को सेनानी 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल और जबलपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे (एसपीएस) को एआईजी पीएचक्यू पदस्थ किया गया है।

Tags:    

Similar News