मध्यप्रदेश ठिठुरा: भोपाल–इंदौर में रिकॉर्ड गिरा पारा, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

शनिवार को भी भोपाल में लगातार 8वें दिन शीतलहर दर्ज की गई। सीहोर, इंदौर, शाजापुर, शहडोल, जबलपुर, छतरपुर, शिवपुरी, रीवा और राजगढ़ में भी ठंड चरम पर रही।

Updated On 2025-11-16 08:22:00 IST

mp में ठंड का कहर 

नवंबर महीना शुरू होते ही पूरा मध्यप्रदेश ठंड से ठिठुरने लगा है। इस बार सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है, भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे चला गया है। ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और अन्य जिलों में भी कड़ाके की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है, जिसके चलते रातें और भी ठंडी होंगी।

एमपी के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान

शुक्रवार–शनिवार रात का तापमान इस प्रकार दर्ज हुआ:

भोपाल: 8°C

इंदौर: 9.6°C

ग्वालियर: 9.9°C

उज्जैन: 11.7°C

जबलपुर: 9.7°C


प्रदेश में सबसे कम तापमान राजगढ़ में दर्ज हुआ, जबकि अन्य जिलों का हाल इस प्रकार रहा—

रीवा: 7.5°C

नौगांव (छतरपुर): 7.8°C

खजुराहो: 9.4°C

उमरिया: 8.4°C

शिवपुरी: 9°C

सतना–मलाजखंड: 9.6°C

छिंदवाड़ा: 9.8°C

अधिकतर शहरों में पारा 10 डिग्री के आसपास या उससे नीचे दर्ज किया गया।

बर्फबारी का असर एमपी में भी दिखा 

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है। इसका सीधा असर मध्यप्रदेश के मौसम पर पड़ा है। उत्तरी दिशा से आने वाली ठंडी हवाएँ प्रदेश को जमा रही हैं। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत रहती है, लेकिन रातें बेहद सर्द और हवा चुभने वाली बनी हुई हैं।

अगले 3 दिनों तक कड़ाके की ठंड

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कई जिलों में अति शीतलहर और शीतलहर दोनों की स्थिति बनी रही। अगले 3 दिन भी हालात इसी तरह बने रहेंगे, जिसके बाद धीरे-धीरे राहत की उम्मीद है।

आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है—

भोपाल

इंदौर

राजगढ़

शाजापुर

देवास

सीहोर

शिवपुरी

निवाड़ी

टीकमगढ़

छतरपुर

पन्ना

सतना

रीवा

मैहर

कटनी

उमरिया

शहडोल

जबलपुर

डिंडौरी

अनूपपुर

शनिवार को भी भोपाल में लगातार 8वें दिन शीतलहर दर्ज की गई। सीहोर, इंदौर, शाजापुर, शहडोल, जबलपुर, छतरपुर, शिवपुरी, रीवा और राजगढ़ में भी ठंड चरम पर रही।

Tags:    

Similar News